फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Animal Vs Sam Bahadur: सबसे तेज 10 लाख व्यूज के रिकॉर्ड पर बॉलीवुड की नजर, दूसरी सिनेमाई जंग की तैयारी शुरू

Mon, 20 Nov 2023 10:47 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Mon, 20 Nov 2023 10:47 PM IST
विज्ञापन
Preparations are on in full swing in Bollywood for second biggest clash on box office Animal vs Sam Bahadur
एनिमल और सैम बहादुर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस साल के पहले फिल्मी महामुकाबले में निर्देशक अनिल शर्मा की सनी देओल, अमीषा पटेल अभिनीत फिल्म ‘गदर 2’ और पंकज त्रिपाठी व अक्षय कुमार की फिल्म ‘ओएमजी 2’ का स्कोर बॉक्स ऑफिस पर हुई कमाई के मामले में भले तारा सिंह की तरफ झुका रहा हो लेकिन तारीफ पंकज त्रिपाठी की फिल्म की खूब हुई। ऐसा ही कुछ अब साल के दूसरे बड़े फिल्मी मुकाबले में होता दिख रहा है। रणबीर कपूर और विक्की कौशल बॉक्स ऑफिस पर 1 दिसंबर को आमने सामने आने होने वाले हैं। इस महामुकाबले को देखते हुए विक्की कौशल की पत्नी कैटरीना कैफ की फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’ पहले ही मैदान छोड़ चुकी है। ये मुकाबला फिल्म ‘एनिमल’ के ट्रेलर रिलीज के बाद और गरमाने वाला है।

Preparations are on in full swing in Bollywood for second biggest clash on box office Animal vs Sam Bahadur
एनिमल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

टी सीरीज बनाम डिज्नी इंडिया
निर्देशक संदीप वांगा रेड्डी निर्देशित अभिनेता रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना और अनिल कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ के सामने बॉक्स ऑफिस पर उतर रही मेघना गुलजार निर्देशित विक्की कौशल, फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा की फिल्म ‘सैम बहादुर’ को बताते हैं कि वाल्ट डिज्नी स्टूडियोज का साथ मिल गया है। पारिवारिक मनोरंजन की फिल्मों के लिए बेताब रहने वाली कंपनी डिज्नी ही फिल्म ‘सैम बहादुर’ के वितरण का जिम्मा संभालने जा रही है और उधर फिल्म ‘एनिमल’ की निर्माता कंपनी है टी सीरीज।

Preparations are on in full swing in Bollywood for second biggest clash on box office Animal vs Sam Bahadur
एनिमल में रणवीर कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

रणबीर कपूर की ब्रांड वैल्यू का फायदा
टी सीरीज का भी हिंदी सिनेमा में अपना अलग रुआब और रुतबा रहा है और टीवी चैनलों से लेकर ओटीटी और सिनेमाघरों तक इस कंपनी का जलवा ऐसा है कि कोई भी मल्टीप्लेक्स चेन उसे उनके मांगे मुताबिक स्क्रीन देने से मना नहीं कर सकती। खेल यहीं दिलचस्प होने वाला है, दोनों फिल्मों के वितरक 1 दिसंबर को रिलीज हो रही इन दोनों फिल्मों के लिए ज्यादा से ज्यादा सिनेमाघर बटोरने में लगे हैं और फिलहाल पलड़ा टी सीरीज की तरफ ही ज्यादा झुका नजर आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Preparations are on in full swing in Bollywood for second biggest clash on box office Animal vs Sam Bahadur
एनिमल में रणवीर कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

‘एनिमल’ के ट्रेलर की जबर्दस्त हाइप
फिल्म ‘एनिमल’ के ट्रेलर को लेकर सोमवार को स्थिति साफ हो चुकी है। कई बार के बदलाव के बाद फिल्म निर्माता कंपनी, इसके निर्देशक और इसके मुख्य सितारे ने फिल्म का ट्रेलर ओके कर दिया है। ट्रेलर की रिलीज की तारीख आप ‘अमर उजाला डॉट कॉम’ पर ही सबसे पहले पढ़ चुके हैं। 23 नवंबर को दिल्ली में रिलीज होने जा रहे इस ट्रेलर को लेकर माहौल ऐसा है कि अभी से इसके पहले 10 लाख व्यूज को लेकर अनुमान लगाए जाने लगे हैं। माना जा रहा है कि फिल्म का ट्रेलर रिलीज सबसे तेज 10 लाख से ज्यादा व्यूज पा लेगा। सबसे तेज 10 लाख व्यूज पाने का रिकॉर्ड फिलहाल फिल्म ‘लियो’ के पास है जिसने रिलीज के महज 21 मिनट में ये आंकड़ा छू लिया था।

विज्ञापन
Preparations are on in full swing in Bollywood for second biggest clash on box office Animal vs Sam Bahadur
सैम बहादुर में विक्की कौशल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

उरी कौशल के लिए साख का इम्तिहान
मुंबई के सट्टा बाजार में भी फिल्म ‘एनिमल’ की ओपनिंग पर ही सट्टा लग रहा है। उधर, फिल्म ‘सैम बहादुर’ को लेकर फिल्म ट्रेड में कोई खास उत्साह नहीं देखा जा रहा है। फिल्म ‘उरी’ के बाद इसके हीरो विक्की कौशल की कोई भी फिल्म सुपरहिट का तमगा बॉक्स ऑफिस पर नहीं पा सकी है। उनकी पिछली फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ सात हफ्तों तक बॉक्स ऑफिस पर टिके रहने के बावजूद सौ करोड़ का आंकडा छूने में नाकाम रही थी। करीब 40 करोड़ रुपये में बनी ये फिल्म रिली के सात हफ्ते बाद भी घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 88.35 करोड़ रुपये ही कमा सकी थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed