{"_id":"5aeabb664f1c1b350b8b7ca5","slug":"president-ram-nath-kovind-to-present-only-11-honours-national-awardees-may-boycott-ceremony","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति से नाराज हुए नेशनल अवॉर्ड विनर एक्टर्स, कलाकारों ने दी बहिष्कार की धमकी, वजह भी जानिए","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
राष्ट्रपति से नाराज हुए नेशनल अवॉर्ड विनर एक्टर्स, कलाकारों ने दी बहिष्कार की धमकी, वजह भी जानिए
Thu, 03 May 2018 01:18 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 03 May 2018 01:18 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
ram nath kovind
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय सिनेमा के सबसे खास अवॉर्ड्स माने जाने वाले नेशनल अवॉर्ड का इंतजार हर सितारे को रहता है। आज 3 मई को दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया है। इस दौरान फिल्म इंडस्ट्री के कुल 140 कलाकारों को नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।
2 of 5
ram nath kovind
हालांकि कार्यक्रम आयोजित होने से पहले पुरस्कार पाने वाले विजेताओं ने राष्ट्रपति के प्रति गहरी नाराजगी जाहिर की है। इसका कारण यह बताया जा रहा है कि पुरस्कार पाने वाले कुल 140 लोगों में सिर्फ 11 को ही राष्ट्रपति अपने हाथों से सम्मानित कर पाएंगे और इसलिए कई राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता इस समारोह का बहिष्कार करने का ऐलान कर चुके हैं।
3 of 5
ram nath kovind
- फोटो : अमर उजाला
'द प्रिंट' की रिपोर्ट के अनुसार, नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की ड्रेस रिहर्सल के दौरान विजेताओं को जानकारी मिली कि समारोह में राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद सिर्फ एक घंटे के लिए ही शामिल होंगे और कुल 140 लोगों में सिर्फ 11 को ही राष्ट्रपति अपने हाथों से सम्मानित कर पाएंगे। इसके बाद अन्य अवॉर्ड सूचना व प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी द्वारा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Pankaj Tripathi
आपको बता दें कि 65वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की घोषणा 13 अप्रैल को हुई थी। दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी को बेस्ट एक्ट्रेस का पुरस्कार देने का ऐलान किया गया था, वहीं फिल्म 'न्यूटन' के लिए पंकज त्रिपाठी को बेहतरीन अभिनय के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में स्पेशल मेंशन अवॉर्ड देने की घोषणा की गई थी।
विज्ञापन
5 of 5
ram nath kovind
आपको बता दें कि बुधवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में इस पुरस्कार समारोह की रिहर्सल हुई थी। जहां बोनी कपूर अपनी दोनों बेटियों के साथ नजर आए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।