फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिर्फ एक सीन के लिए 175 बार आलिया भट्ट को करना पड़ा था ये काम, तब कहीं जाकर हुई थीं 'राजी'

Thu, 03 May 2018 01:06 PM IST
एंटरटेंनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 03 May 2018 01:06 PM IST
विज्ञापन
Alia Bhatt had to wear wedding costume 175 times while shooting the Raazi song Dilbaro
Alia Bhatt
'उड़ता पंजाब' और 'हाईवे' जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का सिक्का जमा चुकीं एक्ट्रेस आलिया भट्ट जल्द ही 'राजी' फिल्म में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म के ट्रेलर को काफी पसंद किया गया है जिसमें आलिया की एक्टिंग की जमकर तारीफ की जा रही है। इस फिल्म के ट्रेलर को देखकर ही इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनके लिए इस फिल्म को करना कितना चैलेंजिंग होगा। इस बीच इस फिल्म से जुड़ी एक ऐसी बात सामने आई है जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे।
Alia Bhatt had to wear wedding costume 175 times while shooting the Raazi song Dilbaro
Alia Bhatt
'राजी' फिल्म की डायरेक्टर मेघना गुलजार ने इंस्टाग्राम पर फिल्म के गाने 'दिलबरो' का मेकिंग वीडियो शेयर किया है जिसमें दिखाया जा रहा है कि कैसे फिल्म के गाने को शूट किया गया। इस वीडियो के दौरान मेघना से लेकर आलिया तक हर कोई अपना पर्सनल एक्सपीरियंस शेयर कर रहा है। वही इस गाने से जुड़ी एक और बात की जानकारी मिली है। कहा जा रहा है कि इस गाने की शूटिंग के दौरान आलिया को शादी का जोड़ा करीब 175 बार पहनना पड़ा।
Alia Bhatt had to wear wedding costume 175 times while shooting the Raazi song Dilbaro
Alia Bhatt
दरअसल, 'दिलबरो' गाने में कश्मीर से लेकर पाकिस्तान तक का सफर दिखाया गया है जिसकी वजह से इस गाने की शूटिंग अलग-अलग लोकेशन में करनी पड़ी। साथ ही आलिया को शादी का जोड़ा करीब 175 बार पहनना पड़ा। 'राजी' का 'दिलबरो' गाना काफी इमोशनल है जिसमें पिता और बेटी के रिश्ते को दिखाया गया है।
 

 

Thank you for the love you’ve shown! Here is the heart, sound, and scenes behind this delicate song! http://bit.ly/DilbaroMaking (LINK IN THE BIO) @shankarehsaanloy #Gulzar @jungleepictures @dharmamovies @aliaabhatt @vickykaushal09 @jaideepahlawat @vineetjain12 @karanjohar @apoorva1972 @zeemusiccompany @sunidhichauhan5 #ArijitSingh @harshdeepkaurmusic #VibhaSaraf

A post shared by Meghna Gulzar (@meghnagulzar) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Alia Bhatt had to wear wedding costume 175 times while shooting the Raazi song Dilbaro
Alia Bhatt
'दिलबरो' गाने में दर्शाया गया है कि कैसे एक पिता अपने दिल पर पत्थर रखकर बेटी की विदाई करता है। इसे देखने के बाद आप की आंखों में भी आंसू जरूर आ जाएंगे। 'राजी' फिल्म में आलिया भट्ट जासूस का किरदार निभा रही हैं तो वहीं विक्की कौशल सेना के अधिकारी का किरदार निभा रहे हैं। 'राजी' फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद काफी हद तक आप इस फिल्म की कहानी का अंदाजा लगा सकते हैं।


 
विज्ञापन
Alia Bhatt had to wear wedding costume 175 times while shooting the Raazi song Dilbaro
Alia Bhatt
'राजी' फिल्म के ट्रेलर में दिखाया गया है कि पाकिस्तान से खुफिया जानकारी हासिल करने के लिए आलिया की शादी पाकिस्तान के सेना अधिकारी से कर दी जाती है। बतौर जासूस आलिया को पूरी ट्रेनिंग दी जाती है। शादी के बाद वह किस तरह से उन्हीं लोगों के बीच में रहकर भारत तक सारी जानकारी पहुंचाती है यही इस फिल्म की कहानी का आधार है। 'राजी' फिल्म 11 मई को रिलीज होगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed