सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

सद्गुरु सा हो गया मानुषी छिल्लर का चिंतन, लॉकडाउन में मनाया अपना 23वां जन्मदिन

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Thu, 14 May 2020 08:11 AM IST
विज्ञापन
Prithviraj actress and Miss World Manushi Chhillar celebrates her 23rd birthday
मानुषी छिल्लर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने से लेकर अक्षय कुमार अभिनीत 'पृथ्वीराज' से डेब्यू करने को तैयार 23 साल की हो चुकी स्टार इन मेकिंग मानुषी छिल्लर कहती हैं, “मैं यह देखने के लिए उत्साहित हूं कि मेरा जीवन और करियर कैसे आकार लेता है!”

Trending Videos
Prithviraj actress and Miss World Manushi Chhillar celebrates her 23rd birthday
मानुषी छिल्लर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मानुषी छिल्लर 23 साल की हो रहीं हैं और वह लॉकडाउन में अपना जन्मदिन मना रहीं हैं। प्रियंका चोपड़ा की जीत के 17 साल बाद वर्ष 2017 में मिस वर्ल्ड जीत कर इस खिताब को वापस भारत लाने के बाद मानुषी को मनोरंजन जगत ने हाथों हाथ लिया। वह अक्षय कुमार अभिनीत यशराज फिल्म्स की पृथ्वीराज में अपनी डेब्यू के लिए तैयार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Prithviraj actress and Miss World Manushi Chhillar celebrates her 23rd birthday
मानुषी छिल्लर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मानुषी कहतीं हैं, “मेरा जीवन सौभाग्यशाली रहा है और मैं हर चीज के लिए इस ईश्वर को धन्यवाद देती हूं। अब तक मुझे जितनी भी उपलब्धियां और पहचान मिली हैं, उनके प्रति आभार जताने के अलावा मेरे पास और कुछ नहीं है और मुझे गर्व है कि मैं खुद को पूरी तरह से व्यक्त करने में सक्षम हूं। लेकिन, अभी तो मेरे सफर की शुरुआत ही हुई है और मेरा जीवन और करियर कैसे आकार लेता है, यह देखने के लिए मैं बेहद उत्साहित हूं।”

Prithviraj actress and Miss World Manushi Chhillar celebrates her 23rd birthday
मानुषी छिल्लर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मानुषी आगे कहतीं हैं, “यह मेरे लिए एक विचारात्मक जन्मदिन है। आखिरकार मुझे लगा कि, मैं जानती हूं कि दुनिया बदल गई है और मेरे पास इसके बारे में सोचने और अपने परिवार एवं दोस्तों के साथ चर्चा करने का समय है। अब तक मैंने जो दर्द, हानि और पीड़ा देखी है, ऐसे में समारोह की बात मेरे मन में सबसे अंत में आती है, इसलिए मेरे लिए यह बहुत ही शांत जन्मदिन है।”

विज्ञापन
Prithviraj actress and Miss World Manushi Chhillar celebrates her 23rd birthday
मानुषी छिल्लर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मानुषी ने महसूस किया है कि मीडिया और मनोरंजन उद्योग पर भारी मार पड़ी है, लेकिन उन्हें उम्मीद है कि सिनेमा एक बार फिर से अपनी बेहतर स्थिति में आएगा। उन्हें उम्मीद है कि लोग सिनेमाघरों में वापस आना चाहेंगे और अपने परिवार के साथ इन पलों का आनंद लेंगे। मानुषी कहती हैं, “निश्चित रुप से हमारा जीवन पटरी पर वापस लौटेगा, लेकिन मुझे उम्मीद है कि हम अपनी आजादी, अपने देश, अपने स्वभाव को काफी महत्व देंगे। अभी, हमें केवल इंतजार करना होगा और उम्मीद करनी होगी कि चीजें पहले सभी देशवासियों, अर्थव्यवस्था में सुधार, सभी की सुरक्षा, स्वास्थ्य के लिए बेहतर हों और लोग काम पर वापस जा सकें।”

पढ़ें: शाहरुख खान ने दिखाया बड़ा दिल, सनी देओल को सौंपे इस ब्लॉकबस्टर फिल्म के अधिकार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed