फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

‘संयोगिता’ ने खोला अपने सुंदर दिखने का राज, बोलीं, शाकाहार में छुपे हैं कुदरत के बेशकीमती तोहफे

Tue, 24 Nov 2020 11:58 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Tue, 24 Nov 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
Prithviraj Actress Manushi Chhillar Talks About her Vegan Diet
मानुषी छिल्लर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

यशराज फिल्म्स की तेजी से बन रही फिल्म ‘पृथ्वीराज’ में कान्यकुब्जों की धरती कन्नौज की राजकुमार का किरदार निभा रहीं अभिनेत्री मानुषी छिल्लर का कहना है कि शाकाहारी भोजन ही उनके शांत चित्त रहने और स्वस्थ व सुंदर दिखने की असली वजह है। हालांकि, वह इसे अपनी निजी पसंद मानती हैं।

Prithviraj Actress Manushi Chhillar Talks About her Vegan Diet
मानुषी छिल्लर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अंतर्राष्ट्रीय मांसरहित दिवस के मौके पर मानुषी कहती हैं, “मेरे लिए शाकाहारी होना एक व्यक्तिगत पसंद है। यह मेरे लिए हमेशा से ही जिंदगी का एक ढर्रा रहा और क्योंकि मेरे माता-पिता शाकाहारी हैं और मुझमें उनसे ये आया। हालांकि इसके लिए कभी भी मुझ पर  दबाव नहीं डाला गया। मैंने अपनी पसंद ये महसूस करने के बाद बनाई कि यह मेरे लिए उपयुक्त है और मुझे ज्यादा फिट, स्वस्थ व सुंदर महसूस कराता है।”

Prithviraj Actress Manushi Chhillar Talks About her Vegan Diet
मानुषी छिल्लर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मानुषी को अपनी डेब्यू फिल्म का बेसब्री से इंतजार है जिसमें वह राजपूत राजा पृथ्वीराज चौहान की प्रेमिका संयोगिता के किरदार में दिखेंगी। मानुषी मानती हैं कि स्वच्छ भोजन सही मानसिकता का पोषक होता है और शाकाहारी होने के कई लाभ भी होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Prithviraj Actress Manushi Chhillar Talks About her Vegan Diet
मानुषी छिल्लर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मानुषी कहती हैं, “मैंने महसूस किया है कि पौधों पर आधारित आहार मेरे लिए बेहतर काम करता है। मैं ऐसे आहार के बारे में एक भी कमी नहीं बता पाऊंगी। मेरा शाकाहार के प्रति दृढ़ विश्वास है और मैं लोगों को सलाह दूंगी कि इसे आजमा कर जरूर देखें और खुद फैसला करें कि क्या उन्हें ऐसे आहार वाली जीवनशैली से अच्छा महसूस होता है। शाकाहारी होना मेरे जीवन का एक अभिन्न हिस्सा है और मैंने अपनी इस पसंद के कारण कई लाभों का एहसास किया है।”

विज्ञापन
Prithviraj Actress Manushi Chhillar Talks About her Vegan Diet
मानुषी छिल्लर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विश्व सुंदरी का खिताब जीतने के बाद से ही मानुषी छिल्लर को यशराज फिल्म्स ने साइन कर लिया था। दो साल की लंबी ट्रेनिंग के बाद उन्हें निर्देशक चंद्र प्रकाश द्विवेदी की फिल्म ‘पृथ्वीराज’ में मौका मिला। अक्षय कुमार इस फिल्म के हीरो हैं, जिनकी हालिया रिलीज फिल्म ‘लक्ष्मी’ को अधिकतर दर्शकों ने पूरी तरह खारिज कर दिया है। निर्देशक चंद्र प्रकाश द्विवेदी की भी लगातार दो फिल्में ‘जेड प्लस’ और ‘मोहल्ला अस्सी’ बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो चुकी हैं।

पढ़ें: Grammy Awards 2021: 63वें ग्रैमी अवॉर्ड्स की नॉमिनेशन लिस्ट आई सामने

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed