दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन को पांच महीने से ज्यादा का समय बीत चुका है। हालांकि ये मामला अब तक सीबीआई के पास है और सीबीआई अब तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। ऐसे में ये समय उनके परिवार के लिए काफी मुश्किल है। परिवार का दुख और तकलीफ कोई नहीं समझ नहीं सकता है। अब हाल ही में सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने सुशांत के फैंस के लिए एक इमोशनल पोस्ट लिखा है। जिसके जरिए उन्होंने बताया है कि वो सभी किस दुख से गुजर रहे हैं।
सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने लिखा इमोशनल पोस्ट, कहा- 'कुछ जख्म आसानी से नहीं भरते'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुशांत सिंह राजपूत की बड़ी बहन श्वेता सिंह कीर्ति सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। सुशांत के निधन के बाद से ही श्वेता सोशल मीडिया पर चल रहे जस्टिस फॉर सुशांत कैम्पेन को लीड कर रही हैं। अभिनेता के निधन के महीनों बीत जाने के बाद भी श्वेता अब तक कुछ ना कुछ नया कैम्पेन लाती रहती हैं। इसी कड़ी में उन्होंने फैंस के नाम ये लैटर लिखा है।
श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक पोस्ट शेयर की है। जिसमें उन्होंने लिखा है, 'मैं बहुत ज्यादा तकलीफ से गुजरी हूं और अभी भी गुजर रही हूं। जब मुझे लगता है कि अब मैं एक सामान्य और रेगुलर जिंदगी जी सकती हूं तभी कोई और दर्द उभर आता है। कुछ जख्म आसानी से नहीं भरते और इसके लिए आपको सब्र चाहिए होता है। यदि मैं अपने जख्मों को कुरेदती रहूंगी और देखूंगी कि क्या वे भर गए तो इससे हालात और बुरे ही होने वाले हैं।'
View this post on Instagram
A post shared by Shweta Singh kirti (SSK) (@shwetasinghkirti)
आगे उन्होंने लिखा, 'वो भाई जिसके साथ बड़े होते हुए मैंने अपनी जिंदगी का हर पल बिताया है। वह मेरा एक अटूट हिस्सा था। हम साथ में पूरे हो जाते थे। अब वो मेरे साथ नहीं है और ये अहसास करने और इसके साथ जीने में मुझे वक्त लगेगा। लेकिन एक बात मैं साफ तौर पर जानती हूं, और वो ये कि ईश्वर है और वह अपने भक्तों को कभी हारने नहीं देता। वो जानता है कि बहुत से दुखी दिल दुनिया में हैं और वह सबसे सच्चों को मौका दे।'
अंत में श्वेता लिखती हैं, 'ईश्वर और कुछ नहीं बल्कि प्यार, दया और साथ है। ऐसा कहने का मतलब ये नहीं है कि हम न्याय के खिलाफ आवाज उठाना बंद कर देंगे। बल्कि हम और ज्यादा शांत ढंग से और लगातार कोशिश करेंगे। गुस्सैल होने पर हम अपनी ऊर्जा बहुत जल्द नष्ट कर देते हैं।' बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत 14 जून के अपने मुंबई के बांद्रा स्थित फ्लैट पर मृत पाए गए थे। तभी से उनकी मौत के मामले में छानबीन चल रही है।
पढ़ें: मिट्टी के बर्तन बनाते हुए नजर आए तैमूर अली खान, ऐसे की मम्मी करीना की मदद