{"_id":"5c4fea36bdec224d044533d7","slug":"prithviraj-chauhan-biopic-and-akshay-kumar-film-did-not-get-aditya-chopra-green-flag-yet","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आदित्य चोपड़ा भी अक्षय को अभी 'गुड न्यूज' देने को तैयार नहीं, 'पृथ्वीराज चौहान' रूके","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आदित्य चोपड़ा भी अक्षय को अभी 'गुड न्यूज' देने को तैयार नहीं, 'पृथ्वीराज चौहान' रूके
एंटरटेनमेंट डेस्क
Published by: विजय जैन
Updated Tue, 29 Jan 2019 11:22 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Prithviraj Chauhan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बीते साल पैडमैन और गोल्ड जैसी औसत कामयाब फिल्मों के चलते बॉक्स ऑफिस पर अपना आकर्षण खोते जा रहे खिलाड़ी अक्षय कुमार की यशराज फिल्म्स के साथ प्रस्तावित पृथ्वीराज चौहान की बायोपिक की शुरुआत का दूर दूर तक अता पता नहीं है। अक्षय कुमार को लेकर इतिहास पर टीवी सीरीज बनाने में एक्सपर्ट निर्देशक चंद्र प्रकाश द्विवेदी ने पिछले साल पृथ्वीराज चौहान की योजना बनाई थी।
2 of 5
aditya chopra
चंद्र प्रकाश की कहानी को यशराज फिल्म्स की क्रिएटिव ने पसंद भी किया और अक्षय कुमार ने इस रोल के लिए हां भी की, लेकिन यशराज फिल्म्स ने इस फिल्म के भविष्य को लेकर कुछ भी आधिकारिक रूप से कहने से इंकार कर दिया है। पिछले साल की बासी खबर को फिर से अखबारों और न्यूज पोर्टल्स की सुर्खियां बनाने के लिए अक्षय कुमार की पीआर टीम पिछले एक हफ्ते से काफी सक्रिय है।
3 of 5
Akshay Kumar
गणतंत्र दिवस के अगले दिन यानी 27 जनवरी को ट्विटर पर अक्षय की ब्रांडिंग के लिए बाकायदा अक्षय कुमार प्राउड ऑफ इंडिया नाम से हैशटैग बनाकर भी उनकी ब्रांडिंग की गई, ये अलग बात है कि इस ट्रेंडिंग टॉपिक को लेकर की जा रही ट्वीट्स में तमाम यूजर्स ने उस वीडियो को भी अपलोड करना शुरू कर दिया, जिसमें अक्षय खुद को कनाडा का नागरिक बताते हुए दिख रहे हैं और कह रहे हैं कि रिटायरमेंट के बाद वह कनाडा ही आकर बसेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
akshay kumar
इसके जवाब में कुछ लोगों ने एक कथित आरटीआई पत्र भी ट्विटर पर अपलोड किया, जिसके जरिए ये बताने की कोशिश की जा रही है कि अक्षय ने भारत की नागरिकता नहीं छोड़ी है। अक्षय को एकाएक इस ब्रांडिंग की जरूरत क्यों पड़ी, इस बारे में तहकीकात करने पर करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस की फिल्म गुड न्यूज़ की तरफ मीडिया की तवज्जो न बनना मुख्य वजह सामने आया।
विज्ञापन
5 of 5
Akshay Kumar
- फोटो : social media
सूत्र बताते हैं कि अक्षय कुमार को फिर से सुर्खियों में लाने के लिए दो हफ्ते पहले उनकी पीआर और मार्केटिंग टीम की लंबी बैठक हुई और इसी के बाद पृथ्वीराज चौहान की बायोपिक वाली खबर को फिर से जिंदा किया गया। अमर उजाला ने जब इस बारे में फिल्म की प्रोडक्शन कंपनी यशराज फिल्म्स से संपर्क किया तो पता चला कि ये फिल्म फिलहाल दूर दूर तक इसके मालिक आदित्य चोपड़ा की प्राथमिकता में नहीं है। न तो अभी फिल्म की कास्टिंग पर काम शुरू हुआ है और न ही इस फिल्म को लेकर यशराज फिल्म्स के बाकी विभागों को किसी तरह के निर्देश मिले हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।