{"_id":"5c4fe2a7bdec2259b05bb56d","slug":"rumours-says-all-is-not-well-between-alia-bhatt-and-ranbir-kapoor-relationship","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आलिया-रणबीर के रिश्ते को लगा ग्रहण, 'उमंग अवॉर्ड' में साथ होते हुई भी दिखी दूरियां","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आलिया-रणबीर के रिश्ते को लगा ग्रहण, 'उमंग अवॉर्ड' में साथ होते हुई भी दिखी दूरियां
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Tue, 29 Jan 2019 11:05 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Alia Bhatt Ranbir Kapoor
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मुकेश भट्ट की बिटिया साक्षी भट्ट की शादी में आलिया भट्ट के बुलावे पर भी न पहुंचने वाले रणबीर कपूर आखिर मुंबई पुलिस के सालाना जलसे 'उमंग अवार्ड्स' में आलिया के साथ पहुंचने को क्यों तैयार हो गए, इसे लेकर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में चर्चाओं का बाजार गर्म है। रणबीर कपूर के नजदीकी सूत्र बताते हैं कि आलिया का चैप्टर रणबीर कपूर की लाइफ में पूरा हो चुका है।
2 of 5
Alia Bhatt Ranbir Kapoor
- फोटो : twitter
खबरों की मानें तो भले कपूर खानदान आलिया को खूब पसंद करता हो लेकिन उनके कपूर खानदान की बहू बनने में अगर दिक्कतें आएंगी तो वह रणबीर कपूर की तरफ से ही आनी हैं। रणबीर कपूर अपने दोस्तों के बीच यह कहते सुने जाने लगे हैं कि उनकी हीरोइनों के साथ उनके रिश्ते का किस्सा फिल्म की शूटिंग और डबिंग के साथ ही खत्म हो जाता है। ऐसा रणबीर पहले दीपिका पादुकोण और फिर कैटरीना कैफ के मामले में जता भी चुके हैं।
3 of 5
Alia Ranbir Umang 2019
- फोटो : twitter
आलिया के साथ प्यार की पींगे बढ़ाकर बच निकलने में रणबीर को काफी दिक्कतें हो सकती हैं। रणबीर से खुद महेश भट्ट इस रिश्ते को लेकर मिल चुके हैं। यहां तक कि रणबीर ने इस बार अपने रिश्ते को लेकर सीरियस होने की बात भी उनसे की थी। आलिया की चचेरी बहन के रिसेप्शन में रणबीर कपूर की गैर मौजूदगी को सीनियर भट्ट ने काफी सीरियसली लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Alia Ranbir Umang 2019
- फोटो : twitter
कहा जा रहा है कि आलिया भट्ट ने भी रणबीर से अपने रिश्ते को लेकर नए सिरे से बात की। इसी के बाद रणबीर रविवार की रात आलिया के साथ 'उमंग' कार्यक्रम में जाने को तैयार हुए। कार्यक्रम के दौरान भी रणबीर कपूर के चेहरे के भावों से साफ पता चलता है कि वह यहां कितने अनमने ढंग से पहुंचे थे।
विज्ञापन
5 of 5
umang 2019
- फोटो : twitter
'उमंग अवार्ड्स' की यह शाम एक तरह से रोहित शेट्टी की फ्रेचाइंजी के नाम रही। यहां सिंघम से लेकर सिम्बा और सूर्यवंशी तक अपने अपने अंदाज में नजर आए। अक्षय कुमार ने पुलिस की वर्दी पहनकर कार्यक्रम में एंट्री की। वहीं रणवीर सिंह सिम्बा के निर्देशक रोहित शेट्टी के साथ मस्ती करते दिखे। रणवीर की मस्ती जब कुछ ज्यादा ही होने लगी तो रोहित को याद दिलाना पड़ा कि वह एक सार्वजनिक कार्यक्रम के मंच पर हैं, अपने अपने बेडरूम में नहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।