{"_id":"5c4fdffcbdec224e1b7f5e85","slug":"vidhu-vinod-chopra-avoid-question-on-metoo-alleged-on-rajkumar-hirani","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विधु विनोद चोपड़ा भी हिरानी के बारे में बोलने पर कतराए, यौन शोषण में फंसने पर हो चुका है बड़ा एक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
विधु विनोद चोपड़ा भी हिरानी के बारे में बोलने पर कतराए, यौन शोषण में फंसने पर हो चुका है बड़ा एक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क
Published by: विजय जैन
Updated Tue, 29 Jan 2019 10:39 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Vidhu vinod chopra, rajkumar hirani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
यौन शोषण का आरोप झेल रहे राजकुमार हिरानी (Rajkumar hirani) का नाम विधु विनोद चोपड़ा (Vidhu vinod chopra) की फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' में से हटा दिया गया है। राजकुमार हिरानी इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे थे। बॉलीवुड की बड़ी हस्ती होने की वजह से, हर कोई राजकुमार हिरानी के खिलाफ बात करने से कतरा रहा है।
2 of 5
Vidhu vinod chopra
इस बीच जब फिल्म इवेंट में पहुंचे विधु विनोद चोपड़ा से राजकुमार हिरानी पर लगे आरोपों और उनका नाम फिल्म से हटाने पर सवाल किया गया तो विधु विनोद चोपड़ा ने इस सवाल से कन्नी काटते हुए कहा- यह स्टेज यह इवेंट किसी और काम के लिए है जो बहुत जरूरी है, उतना ही जितना जरूरी वो मुद्दा है, जिसके बारे में आप बात कर रहे हैं।
3 of 5
विधु विनोद चोपड़ा
विधु विनोद चोपड़ा ने कहा- हम उसके बारे में भी बात करेंगे, जब सही समय आएगा। इससे पहले कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज राजू हिरानी का बचाव करते आए हैं। बॉलीवुड की कई बॉक्स ऑफिस हिट फिल्में राजू हिरानी के नाम है, जिसमें आमिर खान की 3 इडियट्स और पीके जैसी फिल्में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
rajkumar hirani
- फोटो : twitter
डायरेक्टर राजकुमार हिरानी के सपोर्ट में अरशद वारसी, दिया मिर्जा, शरमन जोशी, जावेद अख्तर, करिश्मा तन्ना, फिल्ममेकर इंद्र कुमार जैसे सेलिब्रिटीज पहले ही बोल चुके हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Rajkumar Hirani
- फोटो : Amar Ujala
बता दें, राजकुमार हिरानी पर संजू फिल्म की एक असिस्टेंट डायरेक्टर ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। महिला के मुताबिक, संजू फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन के दौरान उसका यौन शोषण हुआ था। जब महिला ने विरोध किया तो राजकुमार हिरानी ने उसे फिल्म से निकालने की धमकी दी। यही नहीं उससे कहा गया कि उसका करियर भी बर्बाद हो जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।