{"_id":"5d30397c8ebc3e6cfd188dcc","slug":"priya-prakash-varrier-on-sridevi-bungalow-controversy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'श्रीदेवी बंगलो' विवाद पर प्रिया प्रकाश ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'मैं खुद श्रीदेवी की बड़ी फैन हूं'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'श्रीदेवी बंगलो' विवाद पर प्रिया प्रकाश ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'मैं खुद श्रीदेवी की बड़ी फैन हूं'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Thu, 18 Jul 2019 02:58 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
priya prakash varrier
- फोटो : amar ujala mumbai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्रिया प्रकाश तब अचानक चर्चा में आई थीं जब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। उनके आंख मारने के स्टाइल पर मानो पूरा देश फिदा हो गया था। तेलुगू फिल्म 'ओरु अदार लव' में काम कर चुकीं प्रिया के बॉलीवुड डेब्यू का इंतजार उनके फैंस बेसब्री से कर रहे हैं।
2 of 5
priya prakash
- फोटो : social media
प्रिया की पहली हिंदी फिल्म श्रीदेवी बंगलो की शूटिंग इन दिनों जोरों से चल रही है। फिल्म के ट्रेलर को लेकर काफी विवाद भी हुआ था। कहा गया कि ये एक्ट्रेस श्रीदेवी की जिंदगी से प्रेरित है। इस पूरे विवाद पर प्रिया ने कहा कि 'यह मुख्यत: निर्माता और निर्देशक की जिम्मेदारी है। मैंने तो बस किरदार निभाया है। जानबूझकर किसी की भावनाओं को आहत करना हमारा उद्देश्य नहीं है।'
3 of 5
priya prakash
- फोटो : file photo
प्रिया ने आगे कहा कि 'मुझे नहीं लगता कि मैं अपने करियर के शुरुआती दिनों में ऐसी कोई निगेटिव खबरों का असर पड़ने देना चाहती हूं। मैं खुद श्रीदेवी की बहुत बड़ी फैन हूं। हमें पहले ही पता था कि विवाद होगा।' श्रीदेवी बंगलो में प्रिया प्रकाश वारियर के अलावा अरबाज खान भी दिखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
priya prakash
- फोटो : file photo
फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज किया जा चुका है। इसके कुछ सीन्स को लेकर बोनी कपूर ने श्रीदेवी बंगलो के निर्माताओं को नोटिस भी भेजा था हालांकि फिल्म के निर्माता-निर्देशक ने इस बात से साफ इनकार किया है।
विज्ञापन
5 of 5
priya prakash varrier
- फोटो : social media
प्रिया ने एक अन्य हिंदी फिल्म लव हैकर साइन की है। इस फिल्म के बारे में उन्होंने कहा, 'ये साइबर क्राइम पर बनी फिल्म है । मैं इसमें एक ऐसी लड़की का किरदार निभा रही हूं जो इन सब में फंस जाती है।' इसके अलावा प्रिया ने हाल ही में रोमांटिक फिल्म फाइनल्स भी साइन की। इसकी जानकारी खुद प्रिया ने सोशल मीडिया के जरिए दी थी ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।