{"_id":"5b4ee6394f1c1b572f8b51bd","slug":"priyanka-chopra-5-controversies-on-her-birthday","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड फिल्मों का मजाक बनाने से लेकर सिक्किम विवाद तक, प्रियंका के ऐसे 5 बयान जिसके बाद हुईं ट्रोल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉलीवुड फिल्मों का मजाक बनाने से लेकर सिक्किम विवाद तक, प्रियंका के ऐसे 5 बयान जिसके बाद हुईं ट्रोल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 18 Jul 2018 12:41 PM IST
विज्ञापन
priyanka-chopra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में जलवा बिखेर रही प्रियंका चोपड़ा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। बॉलीवुड में प्रियंका ने कई यादगार फिल्में दी और बाद में हॉलीवुड का रुख कर लिया। एक बार फिर प्रियंका सलमान खान के साथ फिल्म 'भारत' में नजर आने वाली हैं। एक्टिंग और फिल्मों के अलावा प्रियंका कई बार अपने विवादित बयान या ड्रेस को लेकर ट्रोल की गई हैं। आज हम आपको 5 कारण बताएंगे जिसकी वजह से प्रियंका यूजर ने निशाने पर आ गईं।
priyanka chopra
क्वांटिको विवाद
ताजा मामला क्वांटिको 3 के एक एपिसोड को लेकर है। क्वांटिको सीरीज में प्रियंका के जिस सीन पर विवाद हुआ है उसमें वो एक आतंकी की पहचान कर रही हैं। उस दौरान वो कहती हैं- 'इसने गले में रुद्राक्ष पहना है। ये पाकिस्तानी नहीं हो सकता। यह भारतीय राष्ट्रवादी है और पाकिस्तान के खिलाफ साजिश कर रहा है।' शो के इस एपिसोड में भारतीयों को आतंकी के तौर पर दिखाया गया है। हालांकि इस एपिसोड के लिए शो के मेकर्स के साथ-साथ प्रियंका भी माफी मांग चुकी हैं लेकिन लोगों का गुस्सा कम नहीं हुआ। लोगों ने प्रियंका को पाकिस्तान जाने की सलाह तक दे डाली।

Priyanka Chopra
बॉलीवुड फिल्मों पर विवादित बयान
क्वांटिको एपिसोड का मामला अभी थमा भी नहीं था कि प्रियंका का एक ऐसा वीडियो सामने आ गया जिसके चलते वो विवादों में घिर गई। वीडियो में प्रियंका 68वें एमी अवार्ड्स के दौरान जर्नलिस्ट से बात कर रही हैं। यहां वो हिंदी फिल्मों का मजाक उड़ाती हैं। प्रियंका कहती हैं कि Indian Films is all about hips and boobs। प्रियंका के इस वीडियो पर उन्हें ट्रोल किया गया। ट्रोलर्स इसे प्रियंका की शर्मनाक हरकत बता रहे हैं। कुछ यूजर्स कह रहे हैं कि शायद प्रियंका भूल चुकी हैं कि वो बॉलीवुड से ही फेमस हुई हैं।

PM के सामने छोटी ड्रेस पहन पहुंची थीं प्रियंका
कुछ समय पहले बर्लिन में प्रियंका चोपड़ा की मुलाकात प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से हुई थी। प्रियंका पीएम मोदी से मिलने जब पहुंची थीं तो नी लेंथ ड्रेस पहन कर जा पहुंची थीं। इसके बाद वह सोशल मीडिया में खूब ट्रोल हुई थीं। लोगों ने प्रियंका को ये तक कह दिया था कि उन्हें पीएम के सामने किस तरह के कपड़े पहन के जाना चाहिए ये सीखने की जरूरत है।

- फोटो : Twitter
रोहिंग्या कैंप की तस्वीर शेयर करते ही ट्रोल हुईं प्रियंका
प्रियंका चोपड़ा को यूनिसेफ ने अपना गुडविल एम्बेसडर बनाया है। प्रियंका चोपड़ा ने पिछले दिनों रोहिंग्या मुसलमान से मुलाकात की। प्रियंका की इस मुलाकात ने कई लोगों का पारा चढ़ा दिया। ट्रोलर्स ने रोहिंग्याओं के शिविर में जाने पर प्रियंका को जमकर ट्रोल किया। कुछ ट्रोलर्स ने प्रियंका के इस दौरे को पॉलिटिकल स्टंट करार दिया।