बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने अपने विदेशी ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस से शादी रचा ही ली। दोनों की शादी जोधपुर के ताज उमेद भवन में बहुत ही शादी अंदाज में हुई। ऐसे में दिल्ली में हुए शादी के पहले रिसेप्शन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दस्तक दी। लेकिन अब प्रियंका और निक के हनीमून का पूरा शिड्यूल सामने आया है...खबर है कि प्रियंका एक नहीं बल्कि दो बार हनीमून पर जाएंगी...
एक नहीं दो बार हनीमून पर जाएंगे प्रियंका-निक, यहां पढ़ें पूरा शिड्यूल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएनए के मुताबिक प्रियंका-निक का नवविवाहित जोड़ा एक नहीं बल्कि दो बार हनीमून पर जाएगा। प्रियंका दिसंबर के अंत तक अपनी अपकमिंग फिल्म 'पिंक इज स्काई' की शूटिंग कर क्रिसमिस के चलते फिल्म से ब्रेक लेंगी। इसके बाद वह अपने पहले हनीमून पर निकलेंगी। प्रियंका निक के साथ 27 दिसंबर को रवाना होंगी और नये साल 2019 में जनवरी के पहले हफ्ते में ही वापस भारत लौटेंगी।
इतने छोटे समय में प्रियंका-निक नया साल भी सेलिब्रेट कर लेंगी और अपना पहला हनीमून भी। जैसे ही वह भारत वापस लौटेंगी तो अपनी अगली फिल्म के लिए अहमदाबाद में शूटिंग शुरू कर देंगी। अपने सभी काम के बाद प्रियंका-निक एक बार फिर हनीमून पर निकलेंगे। बता दें कि यह जोड़ा बॉलीवुड स्टार्स की पार्टी का भी इंतजाम करेगा। लेकिन इससे पहले प्रियंका पहले अपने कर्मशियल शूट को पूरा करेंगी। इसके बाद 15 और 16 दिसंबर को वह फिल्म इंडस्ट्री की पार्टी करेंगी। यानी कि अब जल्द ही प्रियंका काम पर लौट जाएंगी।
बता दें कि प्रियंका ने दिल्ली में हुए रिसेप्शन में गोल्डन रंग का लहंगा पहना था। साथ ही बालों मेंं सफेद गुलाब के फूल, हाथ में लाल चुड़ा और गले में मंगलसूत्र उनके दुल्हन लुक को पूरा कर रहा था । वहीं प्रियंका के 10 साल छोटे पति निक ब्लैक कलर के कोट-पैंट पहने नजर आए।
Pm @narendramodi at @priyankachopra wedding reception new Delhi. pic.twitter.com/MH8W6hxzEP
— R.K. Singh Rajput (@iamrkrajput) December 4, 2018
रिसेप्शन के लिए दिल्ली का ताज होटल पिंक और सफेद रंग के फूलों से सजाया गया था। इस रिसेप्शन में प्रियंका-निक का जलवा कायम रहा लेकिन देसी गर्ल की सास को जिसने देखा वो देखता ही रह गया। प्रियंका की सास डेनिस जोनस ने भी इंडियन लुक कैरी किया हुआ था।
View this post on Instagram
A post shared by sanskari_ chori (@chori_sanskari) on Dec 4, 2018 at 8:49pm PST