फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रियंका के ससुराल में हैं 2 जेठ-जेठानी और 1 देवर, 9 लोगों के इस परिवार की छोटी बहू होंगी देसी गर्ल

Tue, 21 Aug 2018 11:40 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 21 Aug 2018 11:40 AM IST
priyanka chopra and nick jonas in laws family members
प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा इस समय अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं । हाल ही में उन्होंने अपने विदेशी और 11 साल छोटे ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस से सगाई कर ली । साथ ही मुंबई वाले घर पर प्रियंका की रोका सेरेमनी भी हुई । इस फंक्शन में प्रियंका के करीबी रिश्तेदार और निक जोनस ने पैरेंट्स शामिल हुए। 

priyanka chopra and nick jonas in laws family members
निक जोनस फैमिली

कहा जा रहा है कि प्रियंका अपनी अपकमिंग फिल्म 'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग खत्म करने के बाद निक से शादी करेंगी । अभी शादी की डेट फाइनल नहीं हुई है । बात करें दोनों के ससुराल की तो निक का रिश्ता सास मधु चोपड़ा और साले सिद्धार्थ चोपड़ा से जुड़ने जा रहा है । वहीं प्रियंका के ससुराल में कुल मिलाकर 9 लोग हैं । 

priyanka chopra and nick jonas in laws family members
निक जोनस फैमिली

प्रियंका के सास-ससुर के अलावा घर में दो जेठ-जेठानी, एक देवर और दो भतीजियां हैं। प्रियंका दो भतीजियों की चाचाी होंगी । ये दोनों भतीजियां निक के बड़े भाई केविन और उनकी पत्नी डेनियल की बेटियां हैं । एक 4 साल की एलेना रोज और दूसरी 2 साल की वैलेंटाइना एंजेलीना है।

विज्ञापन
priyanka chopra and nick jonas in laws family members
केविन जोनस

केविन जोनस अमेरिकन म्यूजिशियन और एक्टर हैं । साथ ही वो जोनस ब्रदर्स बैंड से भी जुड़े हुए हैं । केविन ने साल 2005 में अपना म्यूजिकल करियर शुरू किया था । वहीं केविन की पत्नी यानी प्रियंका की जेठानी डेनियल को अमेरिकन रियलिटी टीवी पर्सनैलिटी के तौर पर जाना जाता है। 

priyanka chopra and nick jonas in laws family members
निक जोनस फैमिली

प्रियंका के ससुर पॉल केविन अमेरिकन फिल्म इंडस्ट्री के प्रोड्यूसर हैं । साथ ही वो जोनस इंटरप्राइजेस के को-फाउंडर भी हैं । जोनस ब्रदर्स की म्यूजिकल सक्सेस के बाद केविन लोकल चर्च के पादरी बन गए। वहीं सास डेनिस जोनस एजुकेशन फील्ड से जुड़ी रही हैं। निक के एक और बड़े भाई 'जो जोनस' हैं । वो भी अमेरिकन सिंगर और एक्टर हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed