बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय कर चुकी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अक्सर ही लाइमलाइट में बनी रहती हैं। अभिनेत्री सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में ग्लोबल सिटीजन फेस्टिवल का आयोजन हुआ था। इस फेस्टिवल को प्रियंका चोपड़ा होस्ट करती नजर आई थीं, तो जोनस ब्रदर्स ने परफॉर्म किया था। हालांकि पूरे फेस्टिवल में प्रियंका और निक की केमिस्ट्री में सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
Priyanka Chopra: ग्लोबल सिटीजन फेस्टिवल में स्टेज पर रोमांटिक हुए प्रियंका और निक, किस करते हुए वीडियो वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूयॉर्क के सेंट्रल पार्क में शनिवार को ग्लोबल सिटीजन फेस्टिवल आयोजित हुआ था, जिसे देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा होस्ट करती नजर आई थीं। शो के दौरान के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें से एक चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, इस वीडियो में निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा एक-दूसरे को किस करते नजर आ रहे हैं। दोनों की केमिस्ट्री ने लोगों का दिल जीत लिया है।
Heart of Stone: आलिया भट्ट की हॉलीवुड डेब्यू फिल्म का फर्स्ट लुक आया सामने, एक्शन अवतार में दिखीं अभिनेत्री
सोशल मीडिया पर वायरल होते इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि फेस्टिवल में जोनस ब्रदर्स के परफॉर्म करने के बाद निक जोनस प्रियंका चोपड़ा को स्टेज पर बुलाते हैं। इसके बाद प्रियंका स्टेज पर आती हैं तो दोनों किस करते हैं। फिर प्रियंका जोनस ब्रदर्स को गले लगाती हैं। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा कलर फुल ब्लेजर और पेंट में खूबसूरत लग रही थीं।
Urfi Javed: सिम कार्ड से कुछ इस तरह बनाई गई थी उर्फी जावेद की ड्रेस, देख चकरा जाएगा आपका सिर
View this post on Instagram
इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी ग्लोबल सिटीजन फेस्टिवल का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में प्रियंका ने फेस्टिवल की झलक फैंस को दिखाई है। वहीं, अभिनेत्री के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह सिटाडेल फिल्म में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वह आलिया भट्ट और कटरीना कैफ के साथ जी ले जरा में दिखाई देंगी।
Falguni Pathak: नेहा कक्कड़ के नए गाने को पहली बार सुन ऐसी थी फाल्गुनी पाठक की प्रतिक्रिया, कहा- मैं बस उल्टी…