एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी अपनी अलग छाप छोड़ी है। इन दिनों प्रियंका चोपड़ा लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं, जिसकी वजह उनकी किताब 'अनफिनिश्ड' और उनका नया रेस्टोरेंट 'सोना' है। पिछले महीने 9 फरवरी को एक्ट्रेस ने अपनी किताब लॉन्च की थी और पिछले दिनों उन्होंने न्यू यॉर्क में इंडियन रेस्टोरेंट खोला है। हाल ही में प्रियंका ने अपने फैंस को एक और खुशखबरी दी है, इस वीडियो में एक्ट्रेस ने बताया है कि वो और निक 93वें अकादमी पुरस्कार के लिए नामांकन की घोषणा करेंगी।
प्रियंका चोपड़ा पति निक के साथ करेंगी ऑस्कर नामांकन की घोषणा, एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर दी खुशखबरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके साथ पति और सिंगर निक जोनस भी नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को एक्ट्रेस ने लंदन के घर पर शूट किया है। वीडियो में प्रियंका अपने फैंस से पूछते हुए कहती हैं कि, 'मुझे बताओ कि हम ऑस्कर नामांकन की घोषणा कर रहे हैं, मुझे बताए बिना हम ऑस्कर नामांकन की घोषणा कर रहे हैं। इसके बाद पीछे खड़े निक जोनस कहते हैं कि आप पहले ही सबको बता चुकी हैं। जिसके बाद प्रियंका कहती हैं कि हम ऑस्कर नॉमिनेशन्स की घोषणा करने वाले हैं, हमें लाइव देखें।' इसके साथ ही प्रियंका ने अकैडमी को टैग करते हुए कैप्शन में लिखते हुए पूछा है कि, 'कोई चांस है कि मैं ऑस्कर नॉमिनेशंस के अनाउंसमेंट अकेले करूं? आगे उन्होंने लिखा, 'मजाक कर रही हूं।'
Hey @TheAcademy, any chance I can announce the Oscar nominations solo? 😂 Just kidding, love you @nickjonas! We are so excited to be announcing the #OscarNoms on Monday, March 15th at 5:19AM PDT! Watch it live on @TheAcademy's Twitter! pic.twitter.com/fB5yyEtWK6
बता दें कि सोमवार को दो हिस्सों में ऑस्कर नॉमिनेशंस का लाइव प्रेजेंटेशन होगा, जिसमें 23 अगल-अलग कैटगरी में नॉमिनेशंस होंगे। नॉमिनेशंस का प्रसारण Oscars.com, Oscars.org और अकैडमी के डिजिटल प्लैटफॉर्म फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर ग्लोबल लाइव स्ट्रीम के जरिए होगा।
ये पहली बार नहीं है जब प्रियंका चोपड़ा ने अपने फैंस को खुशखबरी दी है। प्रियंका की किताब 'अनफिनिश्ड' का कवर पोस्टर न्यू यॉर्क सिटी के 6 मंजिला बिलबोर्ड पर दिखाई दे रहा था, जिसकी तस्वीर एक्ट्रेस ने शेयर की थी। इस फोटो को देखने के बाद उनके फैंस काफी खुश हो गए थे और उन्होंने कहा था कि, 'आप हमारे लिए गर्व हैं।'
इसके साथ ही प्रियंका ने न्यू यॉर्क सिटी में 'सोना' नाम से एक इंडियन रेस्टोरेंट भी खोला है। वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा जल्द ही हॉलीवुड की दो फिल्मों में नजर आने वाली हैं। प्रियंका 'टेक्स्ट फॉर यू' और 'मैट्रिक्स 4' में दिखाई देंगी। आखिरी बार वो फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' में नजर आई थीं।