{"_id":"5d270d938ebc3e6cfc5d7308","slug":"priyanka-chopra-and-nick-jonas-work-out-together-video-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक साथ वर्कआउट करते दिखे प्रियंका और निक, इंटरनेट पर छाया वीडियो","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एक साथ वर्कआउट करते दिखे प्रियंका और निक, इंटरनेट पर छाया वीडियो
Thu, 11 Jul 2019 03:51 PM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Thu, 11 Jul 2019 03:51 PM IST
विज्ञापन
priyanka chopra
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस फिल्म इंडस्ट्री के बेस्ट कपल में से एक माने जाते हैं । दोनों को अक्सर साथ में घूमते-फिरते देखा जाता है । हाल ही में निक और प्रियंका का एक वीडियो सामने आया है । जो इंटरनेट पर छाया हुआ है । वीडियो में दोनों वर्कआउट करते नजर आ रहे हैं ।
Priyanka Chopra
- फोटो : instagram
निक ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर यह विडियो शेयर किया है । इस विडियो में और भी लोग वर्कआउट करते दिख रहे हैं । निक जहां ब्लैक आउटफिट में हैं वहीं प्रियंका वाइट टॉप और ब्लैक टाइट्स में दिख रही हैं। निक जल्द ही ब्रदर्स टूर पर निकलने वाले हैं । इस दौरान भी दोनों ने साथ रहने का फैसला किया है ।
priyanka chopra
- फोटो : social media
प्रियंका चोपड़ा बीते दिनों अपने जेठ-जेठानी की शादी की वजह से चर्चा में रहीं। शादी में प्रियंका को वेस्टर्न से लेकर इंडियन कपड़ों में देखा गया। इसके बाद प्रियंका और निक इटली में वैकेशन मनाने पहुंचे । यहां से भी दोनों की कुछ तस्वीरें आईं जो इंटरनेट पर छाई रहीं । पिछले दिनों प्रियंका पूल साइट पर आराम फरमाती दिखीं ।
View this post on Instagram
A post shared by happiness begins (@happinessbegins_jonas) on
विज्ञापन
विज्ञापन
priyanka chopra
- फोटो : social media
इन तस्वीरों को निक जोनस (Nick Jonas) ने खींचा था। इस बात का खुलासा प्रियंका के पोस्ट से हुआ। प्रियंका ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- 'छुट्टियों का सही इस्तेमाल। पति ने तस्वीरें खींची हैं।' कुछ तस्वीरों में प्रियंका हाथ में गिलास पकड़े हुए नजर आईं । इससे पहले प्रियंका का एक वीडियो वायरल हुआ था।
विज्ञापन
priyanka chopra
- फोटो : Instagram
इस वीडियो में प्रियंका निक जोनस के लिए पास्ता बनाती हुई नजर आई थीं। इस वीडियो को निक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया था। इसमें वो प्रियंका के साथ कुकिंग करते दिखे। इस वीडियो में उनके साथ शेफ भी नजर आ रहा है जो खाना बनाने में उनकी मदद कर रहा है, इसमें प्रियंका को पास्ता बनाते देखा जा सकता है। इस पोस्ट के साथ निक ने लिखा, 'Date night cooking extravaganza.'