फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Priyanka chopra: प्रियंका चोपड़ा के नए साल के क्या हैं गोल्स? एक्ट्रेस की पति-बेटी संग बीच वैकेशन

Sat, 04 Jan 2025 08:09 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 04 Jan 2025 08:09 PM IST
सार

साल 2025 का स्वागत ग्लोबल स्टार बन चुकी प्रियंका चोपड़ा ने शानदार ढंग से किया है। फैमिली संग प्रियंका चोपड़ा ने अपने न्यू ईयर वैकेशन, सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में वह नए साल के लिए कुछ गोल्स भी सेट कर रही हैं। 

विज्ञापन
Priyanka Chopra Beach Vacation With Husband Nick Jonas And Daughter Malti
प्रियंका चोपड़ा की फैमिली संग बीच वैकेशन - फोटो : इंस्टाग्राम

प्रियंका चोपड़ा अकसर ही अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर अपनी लाइफ से जुड़े अपडेट्स देती हैं। हाल ही में उन्होंने न्यू ईयर का स्वागत कैसे किया? इसे लेकर भी एक पोस्ट की, जिसमें कई सारी तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें वह फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम गुजारती हुई नजर आ रही हैं। 


 
Priyanka Chopra Beach Vacation With Husband Nick Jonas And Daughter Malti
प्रियंका चोपड़ा की फैमिली संग बीच वैकेशन - फोटो : इंस्टाग्राम

नए साल के नए गोल्स 
देसी गर्ल से ग्लोबल स्टार बन चुकी प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर बीच वैकेशन की कई तस्वीरें साझा की हैं। साथ ही इस पोस्ट के साथ एक कैप्शन भी लिखा है। वह कैप्शन में लिखती हैं- ‘ साल 2025 में मेरा गोल है, खुशी और शांति। हम सभी के लिए नया साल बहुत सारी खुशियां लाए।’ 

Priyanka Chopra Beach Vacation With Husband Nick Jonas And Daughter Malti
प्रियंका चोपड़ा-बेटी मालती बीच वैकेशन पर - फोटो : इंस्टाग्राम

वैकेशन पर खूब मस्ती 
प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनस और बेटी मालती के साथ न्यू ईयर पर, बीच वैकेशन मनाई। इस वैकेशन पर प्रियंका और निक का रोमांटिक अंदाज नजर आया। वहीं बेटी मालती भी खूब मस्ती करती दिखी। इस बीच वैकेशन पर फन, फूड से जुड़ी सभी तस्वीरें प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra Beach Vacation With Husband Nick Jonas And Daughter Malti
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachopra

करियर फ्रंट पर नए प्रोजेक्ट्स 
प्रियंका चोपड़ा के करियर फ्रंट की बात करें तो वह इस साल कुछ हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में नजर आएंगी। साथ ही यह भी खबर है कि वह साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू के साथ एसएस राजमौली की एक फिल्म करने वाली है। यह एक बिग बजट फिल्म होने वाली है, जो जंगल थीम पर बेस्ड है, फिल्म में वीएफएक्स का काफी इस्तेमाल हो सकता है।

विज्ञापन
Priyanka Chopra Beach Vacation With Husband Nick Jonas And Daughter Malti
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंका ने भी बॉलीवुड कमबैक का जिक्र किया 
कुछ समय पहले एक इवेंट में प्रियंका चोपड़ा ने कहा था कि वह हिंदी फिल्मों में वापसी काम करना चाहती हैं। साथ ही प्रियंका ने इशारा किया था कि एक बड़े प्रोजेक्ट पर बात चल रही है। प्रियंका आखिरी बार फिल्म ‘व्हाइट टाइगर’ में नजर आईं, यह फिल्म हिंदी और इंग्लिश दोनों ही भाषाओं में बनी थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed