{"_id":"642653fdc1636531f706bcfa","slug":"priyanka-chopra-beats-selena-gomez-kylie-jenner-as-owner-of-second-wealthiest-celeb-beauty-brand-2023-03-31","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Priyanka Chopra: विदेश में फिर बजा प्रियंका चोपड़ा के नाम का डंका, इस मामले में दी काइली-सेलेना को मात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Priyanka Chopra: विदेश में फिर बजा प्रियंका चोपड़ा के नाम का डंका, इस मामले में दी काइली-सेलेना को मात
प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। साथ ही एक्ट्रेस हॉलीवुड इंडस्ट्री में धमाल मचाती हुई ग्लोबल आइकन बन चुकी हैं। एक्टिंग के साथ ही प्रियंका ने सिंगिंग में भी अपना सफल हाथ आजमाया। इसके अलावा वह एक लेखक और सक्सेसफुल बिजनेसवुमेन भी हैं। हाल ही में एक यूके स्थित सौंदर्य तुलना मंच की एक रिपोर्ट जारी की गई, जिसमें हालिया सालाना रेवेन्यू के आधार पर 2023 के सबसे धनी सेलिब्रिटी ब्यूटी ब्रांड की सूची शामिल है। इस लिस्ट में रिहाना के कॉस्मेटिक ब्रांड के ठीक बाद प्रियंका चोपड़ा का हेयर केयर ब्रांड है।
2 of 5
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
रिहाना के कॉस्टमेटिक प्रोडक्ट 'रिहाना फेंटी ब्यूटी' ने 477.2 मिलियन पाउंड के साथ 2023 के सबसे धनी सेलिब्रिटी सौंदर्य ब्रांड की कॉस्मेटिफाई की सूची में पहला पायदान हासिल किया है। वहीं, प्रियंका चोपड़ा अपने हेयर केयर ब्रांड के 429.9 मिलियन पाउंड के साथ सूची में दूसरे स्थान पर आ गई हैं। इस सूची में तीसरे नंबर पर काइली जेनर हैं, जिनके कॉस्मेटिक ब्रांड का 301.4 मिलियन पाउंड राजस्व है।
3 of 5
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
चौथे नंबर पर एरियाना ग्रांडे का ब्यूटी ब्रांड 70.3 मिलियन पाउंड के साथ है। सेलेना गोमेज की रेयर ब्यूटी ने 50.2 मिलियन पाउंड राजस्व के साथ सूची में पांचवां पायदान हासिल किया है। गौरतलब हो कि प्रियंका के हेयर केयर ब्रांड की शुरुआत साल 2022 में हुई थी। बिजनेस के क्षेत्र में कदम रखने के बारे में बोलते हुए देसी गर्ल ने एक इंटरनेशनल मैगजीन को बताया, 'मैंने अभी हाल ही में सौंदर्य और मनोरंजन इंडस्ट्री दोनों के बिजनेस पक्ष में हाथ आजमाया है।'
वर्क फ्रंट की बात करें तो, हाल ही में प्रियंका चोपड़ा की अपकमिंग वेब सीरीज 'सिटाडेल' का दूसरा ट्रेलर जारी हुआ है। ट्रेलर में प्रियंका धाकड़ एक्शन करती नजर आई हैं, जिसे देख 'सिटाडेल' के लिए फैंस का उत्साह और ज्यादा बढ़ गया है।
गौरतलब हो कि 'सिटाडेल' का प्रीमियर 28 अप्रैल को अमेजन प्राइम वीडियो पर होगा, जिसके नए एपिसोड हर शुक्रवार जारी किए जाएंगे। सीरीज में मुख्य किरदार में रिचर्ड मैडेन और प्रियंका चोपड़ा जोनस हैं, जो एजेंट मेसन केन और नादिया सिंह की भूमिकाओं में हैं। रूसो ब्रदर्स द्वारा निर्देशित 'सिटाडेल' एक स्पाई थ्रिलर सीरीज है, जिसकी कहानी प्रियंका चोपड़ा और रिचर्ड मैडेन के इर्द-गिर्द घूमती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।