{"_id":"59fac9504f1c1b76678b8afd","slug":"priyanka-chopra-became-in-list-of-forbes-100-powerful-women","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दुनिया की 100 ताकतवर महिलाओं की लिस्ट में शामिल हुईं 'देसी गर्ल'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दुनिया की 100 ताकतवर महिलाओं की लिस्ट में शामिल हुईं 'देसी गर्ल'
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
Updated Thu, 02 Nov 2017 01:04 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड से हॉलीवुड की राह पकड़ने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की लोकप्रियता और ताकत दिनों दिन बढ़ती ही जा रही है। जिसे देखते हुए उन्हें दुनिया की 100 सबसे ताकतवर महिलाओं की सूची में शामिल किया गया है। साल 2017 के लिए फोर्ब्स की ओर से जारी ताकतवर महिलाओं की सूची में प्रियंका चोपड़ा को 97वें स्थान पर जगह दी गई है।
2 of 5
इस लिस्ट में सबसे ऊपर जर्मनी की चांसलर एंजेला मोर्कल का नाम है। यहीं नहीं प्रियंका चोपड़ा को मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की 15 सबसे ताकतवर महिलाओं की लिस्ट में भी शामिल किया गया है। इस लिस्ट में हैरी पॉटर की लेखिका जेके रॉलिंग और मशहूर पॉप सिंगर टेलर स्विफ्ट जैसी शख्सियत के नाम मौजूद हैं।
3 of 5
साथ ही प्रियंका इस लिस्ट में सबसे कम उम्र की दूसरी महिला हैं। लिस्ट में मौजूद कम उम्र की महिलाओं में सबसे ऊपर टेलर स्विफ्ट हैं जिनकी उम्र 27 साल है। जबकि प्रियंका चोपड़ा की उम्र 35 साल है। इस लिस्ट में प्रियंका के आलाव अन्य भारतीय भी शामिल है।
पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा ने पैंट पहनने से किया इंकार, बिकिनी में ही हो गईं कंफर्टेबल
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जिसमें इंदिरा नुई 11वें पायदान पर, चंदा कोचर 32वें पायदान पर और रोशनी नाडर 57वें पायदान पर है। बता दें कि लिस्ट में दुनियाभर की राजनीति, बिजनेस, कला और एंटरटेनमेंट जगत की बड़ी हस्तियों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
5 of 5
गौरतलब है कि प्रियंका की गिनती हॉलीवुड की सफल एक्ट्रेस में होने लगी है। बीते दिनों उन्हें फोर्ब्स की टॉप 10 पेड टीवी एक्ट्रेस की सूची में भी शामिल किया गया। साथ ही यूनिसेफ ने उन्हें अपना गुडविल एंबेसडर भी घोषित किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।