फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जन्मदिन विशेष: निक जोनस संग खुशहाल जिंदगी जी रहीं प्रियंका चोपड़ा, कभी इन सितारों के साथ अफेयर की थी चर्चा

Sun, 18 Jul 2021 07:01 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Sun, 18 Jul 2021 07:01 AM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra Birthday actress Link up rumors with akshay kumar to shahid kapoor now Happily Living with husband nick jonas
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा आज अंतराष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ा नाम बन चुकी हैं । आज जिस मुकाम पर देसी गर्ल हैं वहां तक पहुंचने का सपना बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों ने देखा । साल 2002 में तमिल फिल्म ‘थमीजन’ से फिल्मी दुनिया में कदम रखने वाली प्रियंका चोपड़ा ने अपने 19 साल के करियर में कई बड़े सितारों के साथ काम किया । उन्होंने 'मैरी कॉम ' जैसी फिल्मों की सफलता की जिम्मेदारी अपने कंधों पर उठाई । आज प्रियंका उन अभिनेत्रियों में शामिल हैं जो एक अभिनेता के जितनी ही फीस लेती हैं । प्रियंका चोपड़ा का 18 जुलाई को जन्मदिन हैं और इस खास मौके पर हम अपने आर्टिकल में आपको उनकी जिंदगी से जुड़ी कई दिलचस्प बाते बताएंगे ।



बरेली की रहने वाली हैं प्रियंका

प्रियंका चोपड़ा का जन्म 18 जुलाई 1982 में जमशेदपुर में हुआ था हालांकि प्रियंका राय बरेली की रहने वाली हैं और उन्होंने वही से अपनी पढ़ाई की है । प्रियंका की मां मधु चोपड़ा और उनके पिता अशोक चोपड़ा दोनों ही पेशे से डॉक्टर थे । प्रियंका चोपड़ा बचपन मे बहुत अधिक शरारत करती थीं जिसकी वजह से उनके माता-पिता ने उन्हें तीसरी क्लास मे हॉस्टल मे डाल दिया था । उसके बाद जब प्रियंका हाई स्कूल में थीं तो उन्हें पढ़ने के लिए अमेरिका भेजा गया, वहां पर प्रियंका चोपड़ा को अपने सांवले रंग की वजह से रंग भेद का शिकार होना पड़ा । प्रियंका कुछ समय के बाद वापस अपने घर इंडिया लौट आईं और  बाकी की पढ़ाई उन्होने यही से की । बचपन में प्रियंका डॉक्टर नई बल्कि इंजीनियर बनना चाहती थीं ।

Priyanka Chopra Birthday actress Link up rumors with akshay kumar to shahid kapoor now Happily Living with husband nick jonas
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Instagram

2000 में बनी मिस वर्ल्ड

प्रियंका चोपड़ा ने साल 2000 में 18 साल की कम उम्र में मिस वर्ल्ड का खिताब जीत लिया । इस खिताब को जीतने के साथ ही प्रियंका चोपड़ा ने ये बता दिया कि वो बॉलीवुड क्वीन बनने के लिए बिलकुल तैयार हैं । प्रियंका चोपड़ा ने वैसे तो तमिल फिल्म से साल 2002 में अपनी शुरुआत की थी, लेकिन साल 2003 में उन्हे सनी देओल की फिल्म ‘द-हीरो’ में सेकेंड लीड अभिनेत्री के रूप में काम करने के मौका मिला । इस फिल्म के बाद प्रियंका चोपड़ा ने साल 2003 में ही अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘अंदाज’ मे काम किया, लेकिन इस फिल्म की भी मुख्य अदाकारा लारा दत्ता थीं ।

Priyanka Chopra Birthday actress Link up rumors with akshay kumar to shahid kapoor now Happily Living with husband nick jonas
प्रियंका चोपड़ा फैन क्लब - फोटो : Social Media

2004 में चमकी किस्मत

प्रियंका चोपड़ा की किस्मत बॉलीवुड मे तब चमकी जब उन्हें अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘ऐतराज’ मे काम करने का मौका मिला । हालांकि इससे पहले भी प्रियंका ने प्लान, किस्मत और असंभव जैसी फिल्मों मे काम किया पर उन्हें वो पहचान नहीं मिली जिसकी उन्हें चाहत थी । साल 2004 में आई फिल्म 'ऐतराज' में प्रियंका ने नकारात्मक भूमिका निभाई थी । इस फिल्म में भी दो अभिनेत्रियां थी करीना कपूर और प्रियंका चोपड़ा । लेकिन दो अभिनेत्रियों वाली इस फिल्म मे अपने बोल्ड अंदाज और अभिनय से प्रियंका ने ये साबित कर दिया कि वो फिल्म जगत में दूसरी अभिनेत्री के तौर पर काम करने नहीं आई हैं। इस फिल्म को दर्शकों ने तो पसंद किया ही लेकिन फिल्म समीक्षकों से भी प्रियंका को काफी सरहाना मिली । प्रियंका ने इस फिल्म के बाद कभी पलट कर नहीं देखा और वो ऊंचाइयों का शिखर छूती गईं ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra Birthday actress Link up rumors with akshay kumar to shahid kapoor now Happily Living with husband nick jonas
प्रियंका चोपड़ा, ट्विंकल खन्ना - फोटो : Social Media

अक्षय कुमार के साथ जुड़ा नाम

'अंदाज' और 'ऐतराज' के बाद प्रियंका चोपड़ा और अक्षय कुमार कि ऑन-स्क्रीन जोड़ी प्रशंसकों को काफी पसंद आने लगी थी । इसका नतीजा ये हुआ कि 'ऐतराज' की  सफलता के बाद ये दोनों कई फिल्मों मे साथ नजर आए और इनके निजी रिश्ते को लेकर कई सवाल उठे । मीडिया में खबरें आई की अक्षय और प्रियंका का अफेयर चल रहा है । धीरे-धीरे ये खबर अक्षय की पत्नी ट्विंकल खन्ना के कानों तक भी गई । हालांकि ट्विंकल खुद भी फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा हैं इसलिए उन्होने शुरुआत में इस बात पर ध्यान नहीं दिया । रिपोर्ट्स के अनुसार ट्विंकल खन्ना का गुस्सा तब फूटा जब प्रियंका और अक्षय 'वक्त' फिल्म की शूटिंग कर रहे थे और ट्विंकल ने अक्षय को लेकर प्रियंका को फोन किया और उनका जमकर झगड़ा हुआ । गुस्से में ट्विंकल सेट पर पहुंच गईं, लेकिन उस वक्त प्रियंका सेट पर नहीं थीं।  इस बात को लेकर अक्षय और ट्विंकल के बीच काफी तू-तू मैं-मैं हुई और अंत में नतीजा ये निकला कि ट्विंकल ने अक्षय के प्रियंका के साथ काम करने पर हमेशा के लिए पाबंदी लगा दी । हालांकि ये दोनों  इसके बाद मुझसे शादी करोगे में नजर आए, लेकिन फिर दोबारा साथ नहीं दिखें ।

विज्ञापन
Priyanka Chopra Birthday actress Link up rumors with akshay kumar to shahid kapoor now Happily Living with husband nick jonas
प्रियंका चोपड़ा से जुड़ा था किंग खान का नाम - फोटो : Social media

इन सितारों के साथ जुड़ा प्रियंका का नाम

वैसे अक्षय कुमार इस लिस्ट में अकेले अभिनेता नहीं हैं, जिनकी प्रियंका चोपड़ा के साथ अफेयर कि खबरें आई हैं । अक्षय के बाद प्रियंका चोपड़ा का नाम बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान से जुड़ा । कहा जाता है कि ये दोनों डॉन की शूटिंग के दौरान काफी करीब आ गए थे, लेकिन जब ये बात गौरी तक पहुंची तो गौरी ने शाहरुख खान को वार्निंग दी । इसके अलावा प्रियंका का  शाहिद कपूर और हरमन बावेजा के साथ भी नाम जुड़ चुका है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed