फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Priyanka Chopra Brother Siddharth and Neelam Upadhyaya wedding festivities begin desi girl looking gorgeous

Priyanka Chopra: भाई की शादी का शगुन लेकर चलीं प्रियंका चोपड़ा, पैपराजी बोले- 'एक बार मालती से मिलवा दीजिए'

Tue, 04 Feb 2025 11:21 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 04 Feb 2025 11:21 PM IST
सार

Priyanka Chopra Brother Siddharth Wedding: प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। विवाह पूर्व की रस्में शुरू हो गई हैं। देसी गर्ल हाल ही में शगुन लेकर जाती दिखीं।

विज्ञापन
Priyanka Chopra Brother Siddharth and Neelam Upadhyaya wedding festivities begin desi girl looking gorgeous
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

प्रियंका चोपड़ा के घर जश्न का माहौल है। उनके भाई सिद्धार्थ चोपड़ा घोड़ी चढ़ने वाले हैं। शादी के कार्यक्रम शुरू हो चुके हैं। कल सोमवार को प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने तस्वीर शेयर कर जानकारी दी कि प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो गए हैं। अब आज मंगलवार को देसी गर्ल भाई की शादी का शगुन लेकर जाती दिखीं। इस दौरान पैपराजी ने उनसे मालती से मुलाकात कराने की फरमाइश की।

विज्ञापन

Priyanka Chopra Brother Siddharth and Neelam Upadhyaya wedding festivities begin desi girl looking gorgeous
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम

ट्रेडिशनल लुक में दिखीं प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा को हाल ही में मुंबई में देखा गया। गाजरी कलर के सूट में वे बेहद खूबसूरत लगी। उनके हाथ में शगुन का सामान नजर आया। प्रियंका हंसती-मुस्कुराती पैपराजी को पोज देती दिखीं। उनके चेहरे पर भाई की शादी की खुशी साफ नजर आई। इस दौरान पैपराजी ने पूछा क्या ये शादी के लिए है? इस पर प्रियंका ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

विज्ञापन
विज्ञापन

'हम मालती को मिस कर रहे हैं'
प्रियंका चोपड़ा से पैपराजी ने जब ठहरकर परिवार के साथ पोज देने को कहा तो एक्ट्रेस हाथ जोड़कर वहां से चली गईं। इस दौरान पैपराजी कहते दिखे, 'हम मालती जी को मिस कर रहे हैं, एक बार हमें मालती से मिलवा दीजिए प्लीज'। प्रियंका चोपड़ा बिना कुछ बोले अपनी कार में जाकर बैठ गईं। प्रियंका ने हाल ही में मालती की फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। मामा की शादी के लिए मालती भी डांस प्रैक्टिस कर रही हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

विज्ञापन

Priyanka Chopra Brother Siddharth and Neelam Upadhyaya wedding festivities begin desi girl looking gorgeous
प्रियंका चोपड़ा-मधु चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम

संगीत फंक्शन के लिए डांस प्रैक्टिस कर रहीं प्रियंका
प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर लिखा, 'शादी का घर...!! मेरे भाई की शादी है। संगीत की प्रैक्टिस चल रही है। घर पर रहना अच्छा लग रहा है। मेरा दिल खुशी से झूम उठा है। वैसे कौन कहता है कि शादी आसान चीज है? कोई नहीं...लेकिन हां इसमें फन खूब है। अगले कुछ दिन जश्न के हैं'। तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती भी नजर आ रही हैं। इससे पहले प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने फोटो शेयर कर लिखा था, 'दूल्हे की मां..., शादी के कार्यक्रम शुरू हो गए हैं'।

यह खबर भी पढ़ें:
Kolkata TV Serial Dispute: कोलकाता टीवी सीरियल डायरेक्टर को मिला सपोर्ट, तकनीशियनों ने काम से बनाई है दूरी

Priyanka Chopra Brother Siddharth and Neelam Upadhyaya wedding festivities begin desi girl looking gorgeous
सिद्धार्थ चोपड़ा-नीलम उपाध्याय रोका - फोटो : सोशल मीडिया

नीलम को हमसफर बना रहे सिद्धार्थ
प्रियंका चोपड़ा भाई की शादी के लिए काम से ब्रेक लेकर मुंबई में हैं। उनके भाई सिद्धार्थ की शादी नीलम उपाध्याय से हो रही है। नीलम फिल्मी बैकग्राउंड से ताल्लुक रखती हैं। वे साउथ फिल्मों में काम कर चुकी हैं। 

यह खबर भी पढ़ें:
Deva Day 5 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर 'देवा' की सुस्त चाल, जानिए पांचवें दिन की कलेक्शन रिपोर्ट

Priyanka Chopra Brother Siddharth and Neelam Upadhyaya wedding festivities begin desi girl looking gorgeous
प्रियंका चोपड़ा, मधु चोपड़ा व अन्य - फोटो : इंस्टाग्राम

मेहंदी से लेकर तोहफे तक, सबकुछ तैयार
मधु चोपड़ा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ फोटोज शेयर की हैं। इनमें देखा जा सकता है कि घर की सजावट का काम चल रहा है।  इसके अलावा मेहंदी की रस्म की तैयारी हो रही हैं। मधु चोपड़ा ने फोटो शेयर की है, जिसमें प्रियंका चोपड़ा व घर की अन्य महिलाएं नजर आ रही हैं। इसके साथ लिखा है, 'बहना और भाभियां साजन की मेहंदी की तैयारी करते हुए'। मधु चोपड़ा मेहमानों को दिए जाने वाले गिफ्ट पैकेट भी तैयार करती दिख रही हैं।




विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed