{"_id":"5ad01c564f1c1b583e8b4e7d","slug":"priyanka-chopra-completes-16-years-in-cinema-fans-wishes-her-by-tweets-and-videos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इंडस्ट्री में 16 साल की हुईं प्रियंका चोपड़ा, यूजर्स ने किए ऐसे पोस्ट देखकर हो जाएंगे इंप्रेस ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इंडस्ट्री में 16 साल की हुईं प्रियंका चोपड़ा, यूजर्स ने किए ऐसे पोस्ट देखकर हो जाएंगे इंप्रेस
Fri, 13 Apr 2018 11:19 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 13 Apr 2018 11:19 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Priyanka Chopra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्रियंका चोपड़ा न केवल बॉलीवुड बल्कि हॉलीवुड में भी अपने काम से लोगों का दिल जीत चुकी हैं। मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद इस एक्ट्रेस ने फिल्मी सफर की शुरुआत की और महज कुछ ही समय में शोहरत की बुलंदियां हासिल कर लीं। प्रियंका को फिल्म इंडस्ट्री में 16 साल बीत चुके हैं। इस मौके पर प्रियंका ने सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट शेयर किए हैं जिस पर उनके फैंस बधाई दे रहे हैं।
2 of 5
priyanka chopra
प्रियंका चोपड़ा को पहले 'हमराज' फिल्म के लिए साइन किया गया था लेकिन किसी वजह से वह इस फिल्म नहीं कर पाईं। जिसके बाद प्रियंका ने तमिल फिल्म 'Thamizhan' से डेब्यू किया। इसके बाद प्रियंका ने सनी देओल के साथ 'द हीरो: स्टोरी ऑफ अ स्पाइ' से बॉलीवुड में एंट्री की। प्रियंका ने कम समय में एक से बढ़कर एक किरदार निभाए और इस खास मौके पर ट्विटर पर अपने किरदारों की झलक भी शेयर की।
3 of 5
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : self
प्रियंका ने ट्विटर पर लिखा - 'यह समय कई किरदारों को दोबारा जीने का है। इस ट्वीट के साथ ही प्रियंका ने लिखा कि आपने मुझे जब पहली बार स्क्रीन पर देखा हो उसके बारे में बताइए।' प्रियंका के यह कहते ही मानो ट्विटर पर कमेंट्स की बौछार सी हो गई।
यूजर्स ने प्रियंका को न केवल बधाई संदेश भेजे बल्कि प्रियंका के निभाए गए किरदार का वीडियो भी भेजा। एक यूजर ने लिखा 'बाजीराव मस्तानी' पहली हिंदी फिल्म है जिसे मैंने देखा। इस फिल्म में आपके रोल ने मुझे प्रभावित किया। वहीं एक और यूजर ने लिखा 'डॉन' फिल्म में आपके किरदार को देखकर मुझे आपसे प्यार हो गया था।
आपको बता दें, हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान प्रियंका ने बताया था कि डार्क स्किन की वजह से उन्हें हॉलीवुड की फिल्म से बाहर कर दिया था। प्रियंका के इस बयान से सनसनी मच गई थी हालांकि एक रियलिटी शो के दौरान शिल्पा शेट्टी भी इसका सामना कर चुकी हैं। खबरों की मानें तो प्रियंका जल्द ही सलमान खान के साथ 'भारत' फिल्म में नजर आ सकती हैं। फिलहाल प्रियंका इन दिनों 'क्वांटिको' सीजन 3 के प्रमोशन में बिजी हैं। यह सीरियल 26 अप्रैल से टेलीकास्ट होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।