{"_id":"5acf69f84f1c1b833d8b4b3d","slug":"suhana-khan-agstya-nanda-shahrukh-khan-amitabh-bachchan-celbrity-kids","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अमिताभ बच्चन के नाती के साथ डेट पर गईं सुहाना खान,सबूत है यह तस्वीर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अमिताभ बच्चन के नाती के साथ डेट पर गईं सुहाना खान,सबूत है यह तस्वीर
Fri, 13 Apr 2018 10:54 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 13 Apr 2018 10:54 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Suhana
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी रहती हैं। कभी उनकी बिकीनी फोटोज, तो कभी दोस्तों के साथ पार्टी करते हुए उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आ जाती है। इन दिनों उनकी एक ऐसी तस्वीरय वायरल हो रही है जिसमें वह अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा के साथ पार्टी करती नजर आ रही हैं।
2 of 5
bollywood
- फोटो : SELF
सुहाना खान और उनके दोस्तों की यह तस्वीर इंस्टाग्राम पर उनके एक फैन कल्ब अकाउंट पर शेयर की गई है। इसमें देख कर साफ नजर आ रहा है कि वह अपने दोस्तों के साथ डिनर डेट पर गई थीं। फोटो में सुहाना खान के अलावा यश बिरला की बेटी श्लोका बिरला, गोदरेज समूह की तान्या अरविंद दुबाश के छोटे बेटे अजार दुबाश और अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा के साथ नजर आ रही हैंं।
3 of 5
Suhana
इससे पहले भी सुहाना और अगस्त्य की तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। इस पुरानी तस्वीर में दोनों देखे जा सकते हैं। इस गेट टुगेदर में शाहरुख खान, गौरी खान, आर्यन और नव्या नवेली भी दिख रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Navya Naveli
सुहाना खान के बड़े भाई आर्यन और अगस्त्य की बड़ी बहन नव्या नवेली भी काफी अच्छे दोस्त हैं। दोनों कॉलेज में साथ थे। दोनों ने एक दूसरे के साथ मौज मस्ती करते हुए कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Agastya Nanda
इस समय अगस्त्य विदेश में अपनी पढ़ाई पूरी कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अगस्त्य ने खुद बॉलीवुड में काम करने की इच्छा जाहिर की है। दरअसल, श्वेता नंदा और निखिल नंदा के बेटे अगस्त्य फिल्म मेकिंग में भी काफी रुचि रखते हैं। इसके चलते ही उन्होंने एक शॉर्ट फिल्म बनाई है। सूत्रों की मानें तो जल्द ही वह ये फिल्म यूट्यूब पर भी अपलोड करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।