फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Priyanka Chopra: अक्षय के अपोजिट यह फिल्म मिलने के बाद खूब रोई थीं प्रियंका, फिर इसी रोल से मिली खास पहचान

Tue, 13 Sep 2022 08:52 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 13 Sep 2022 08:52 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra Cried after getting a Vamp role opposite Akshay Kumar in Aitraaz opened by sunil darshan
ऐतराज - फोटो : Social Media

बॉलीवुड की देसी गर्ल से आज एक ग्लोबल आइकन बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा दुनियाभर में मशहूर हैं। उनकी फैन फॉलोइंग भारत से लेकर विदेशों तक फैली है। अक्सर अपनी फिल्मों और खूबसूरती के लिए चर्चा में बनी रहने वाली प्रियंका आज एक सुपरस्टार बन चुकी हैं। लेकिन एक समय ऐसा भी था जब इंडस्ट्री के शुरुआती दिनों में अभिनेत्री को कई बार रिजेक्शन का सामना करना पड़ा था। इतना ही नहीं बहुत से निर्देशकों ने उनके साथ बहुत ही गंदा बर्ताव भी किया था। यह हम नहीं इंडस्ट्री के जाने-माने निर्माता-निर्देशक सुनील दर्शन कह रहे हैं। दरअसल, इन दिनों सुनील दर्शन लगातार मीडिया के सामने प्रियंका के राजों पर से पर्दा उठा रहे हैं। हाल में सुनील ने फिल्म 'ऐतराज' के समय का एक खुलासा कर सभी को चौंका दिया।  

Priyanka Chopra Cried after getting a Vamp role opposite Akshay Kumar in Aitraaz opened by sunil darshan
ऐतराज - फोटो : Social Media

दरअसल, हाल ही में यूट्यूब चैनल को दिए एक साक्षात्कार में सुनील दर्शन ने अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा के एक और किस्से का खुलासा किया। उनके अनुसार फिल्म 'ऐतराज' प्रियंका को अक्षय के अपोजिट मिले एक वैम्प के रोल के बाद वह फूट-फूट कर रोई थीं। सुनील ने बताया, ' जब निर्माता सुभाष घई ने प्रियंका को अक्षय  के अपोजिट फिल्म ऐतराज में पुरुषों का फायदा उठाने वाली महिला का रोल दिया, तो वह चौंक गई थीं। इतना ही नहीं वह बुरी तरह से परेशान हो गई थीं। इस रोल का ऑफर मिलने के बाद प्रियंका घर जाकर बहुत रोईं भी थीं।'

Priyanka Chopra Cried after getting a Vamp role opposite Akshay Kumar in Aitraaz opened by sunil darshan
अक्षय कुमार, प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Social Media

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए सुनील ने कहा, 'घर पर रोने के बाद प्रियंका मेरे पास आईं और मुझे बताया कि उन्हें अक्षय के अपोजिट वैंप का रोल दिया गया है। मैंने प्रियंका को समझाया कि यह बहुत अहम भूमिका है और इसे करना चाहिए। मैंने कहा प्रियंका इस समय तुम बहुत इमोशनल हो और ठीक से सोच भी नहीं पा रही हो इसलिए तुम सो जाओ। मेरे समझाने के बाद प्रियंका यह रोल करने के लिए राजी हो गई थीं।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra Cried after getting a Vamp role opposite Akshay Kumar in Aitraaz opened by sunil darshan
अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा  - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि 'ऐतराज' में प्रियंका द्वारा निभाया गया सोनिया का यह रोल उनके करियर की सबसे शानदार भूमिकाओं में से एक है। साल 2004 में रिलीज हुई इस फिल्म में अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा के अलावा करीना कपूर, अन्नू कपूर और अमरीश पुरी भी अहम रोल में थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed