फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TMKOC: नए तारक मेहता के आते ही शैलेश लोढ़ा ने कर डाला ऐसा पोस्ट, पूछा- आखिरी बार तुमने सच कब बोला था

Tue, 13 Sep 2022 08:31 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 13 Sep 2022 08:31 PM IST
विज्ञापन
TMKOC shailesh lodha shares cryptic post after sachin shroff casting as taarak mehta in the show
असित मोदी,शैलेश लोढ़ा - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी का लोकप्रिय सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' बीते कुछ समय से अपनी कास्टिंग को लेकर सुर्खियों बना हुआ है। एक के बाद एक कलाकार इस शो को छोड़ते हुए नजर आ रहे हैं। तारक मेहता का किरदार निभाने वाले शैलेश लोढ़ा ने भी इस सीरियल को अलविदा कह दिया है। हालांकि, सचिन श्रॉफ इस सीरियल में शैलेश को रिप्लेस कर रहे हैं। इन सबके बीच अब शैलेश लोढ़ा ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। 

TMKOC shailesh lodha shares cryptic post after sachin shroff casting as taarak mehta in the show
शैलेश लोढ़ा (तारक मेहता)  - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, शैलेश लोढ़ा ने एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने किसी का नाम तो नहीं लिखा। लेकिन माना जा रहा है कि उनका यह क्रिप्टिक पोस्ट 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के प्रोड्यूसर असिद मोदी के लिए है। उन्होंने एक कविता लिखी है, जिसकी शुरुआत ही व्यंग के साथ हुई है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, 'आज के इंसान पर एक ताजा व्यंग्य कविता-  मेरा ही चेहरा सब से बड़ा हो, यार तुम कितने असुरक्षित और डरे हो। परिभाषा तक नहीं जानते ईमान की, इतनी बार अपना कहा बदलते हो, कीमत तो पता ही नहीं जुबान की। अगर तुम में आत्मा होती तो पूछता, क्या कभी उसे टटोला था, वैसे एक सवाल जरूर है, आखिरी बार तुमने सच कब बोला था?'

TMKOC shailesh lodha shares cryptic post after sachin shroff casting as taarak mehta in the show
तारक मेहता का उल्टा चश्मा - फोटो : सोशल मीडिया

इस कैप्शन के साथ अभिनेता ने 'शैलेश की शैली' हैशटैग भी दिया है। इस कैप्शन की सबसे मजेदार बात यह है कि शैलेश लोढ़ा ने कुछ समय बाद ही अपनी कविता के कैप्शन को एडिट किया और इसमें 'आज के इंसान पर' शब्द हटा दिए हैं। शैलेश लोढ़ा के इस पोस्ट पर फैंस तेजी से कमेंट कर रहे हैं। कई लोगों ने अनुमान लगाया है कि यह कटाक्ष असित मोदी के लिए ही है। बता दें कि शैलेश लोढ़ा का यह पोस्ट तब आया है जब शो में सचिन श्रॉफ की कास्टिंग कंफर्म हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
TMKOC shailesh lodha shares cryptic post after sachin shroff casting as taarak mehta in the show
असित मोदी,शैलेश लोढ़ा - फोटो : सोशल मीडिया

हालांकि,शो में सचिन श्रॉफ की एंट्री से फैंस भी ज्यादा खुश नहीं हुए हैं। सीरियल के नए प्रोमो पर हर कोई कमेंट कर लगातार मेकर्स पर भड़ास निकाल रहे हैं। शो के इस प्रोमो वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, बंद करो तारक मेहता और कितने नए कलाकार आएंगे। एक अन्य ने लिखा, नए तारक मेहता आ गए, लेकिन अब मजा नहीं आएगा। एक और ने लिखा, एक काम करो सबको बदल दो। एक ने लिखा, मतलब शो को बर्बाद करने में ही तुल गए हो। अब तो पुराना एपिसोड ही देखना पड़ता है। नए एपिसोड को देखना एक साल पहले ही बंद कर दिया था। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by TMKOC_Neela Film Productions (@taarakmehtakaooltahchashmahnfp)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed