फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिंदी दिवस 2022:  बॉलीवुड में नाम कमाने के लिए इन हसीनाओं ने सीखी हिंदी, भाषा विशेषज्ञों से ली मदद

Tue, 13 Sep 2022 07:58 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 13 Sep 2022 07:58 PM IST
विज्ञापन
These Bollywood Actresses Learned Hindi to Make Acting Career From Katrina Kaif to Jacqueline Fernandez
Jacqueline Fernandez-Sunny Leone-Katrina Kaif - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड फिल्मों में काम करने के लिए चेहरा-मोहरा अच्छा होना जरूरी है। उससे भी जरूरी है अभिनय की समझ। मगर, इनके अलावा और एक चीज है, जो बतौर कलाकार इंडस्ट्री में बने रहने के लिए जरूरी है। वह है भाषा ज्ञान। बॉलीवुड में आने के लिए भले ही हिंदी भाषा संबंधी कोई परीक्षा पास नहीं करनी होती। न ही कोई अनिवार्यता है कि यहां हिंदी भाषा आने पर ही काम करने के मौके मिलेंगे। लेकिन, एक बार हिंदी फिल्म उद्योग में आने के बाद खुद कलाकारों को यह समझते देर नहीं लगती कि हिंदी भाषा उनके करियर को निखारने में मददगार साबित होगी। वह पर्दे पर अपने संवाद प्रभावी अंदाज में बोल सकेंगे। तभी तो कई अभिनेत्रियों ने कामयाबी पाने के लिए हिंदी भाषा पर अपनी पकड़ बनाई है। कौन हैं वे अभिनेत्रियां? आइए जानते हैं... 

These Bollywood Actresses Learned Hindi to Make Acting Career From Katrina Kaif to Jacqueline Fernandez
कटरीना कैफ - फोटो : Instagram

कटरीना कैफ
अभिनेत्री कटरीना कैफ आज बॉलीवुड का जाना-पहचाना नाम हैं। वह एक ब्रिटिश अभिनेत्री भी हैं। उन्होंने सलमान खान की मदद से बॉलीवुड में कदम रखा। यहां उनका जादू चल पड़ा। हालांकि, यहां काम करते हुए कटरीना ने यह बखूबी समझ लिया कि उन्हें हिंदी भाषा पर अपनी पकड़ मजबूत करनी होगी। दरअसल, कटरीना जब बॉलीवुड में आईं तो उन्हें हिंदी की जानकारी नहीं थी। लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने अपने आपको हिंदी में ढाल लिया। 

These Bollywood Actresses Learned Hindi to Make Acting Career From Katrina Kaif to Jacqueline Fernandez
जैकलीन फर्नांडिस - फोटो : instagram

जैकलीन फर्नांडिस
जैकलीन फर्नांडिस श्रीलंकाई मूल की अभिनेत्री हैं। अग्रेजी तो वह फर्राटेदार बोलती हैं, लेकिन हिंदी के मामले में वह कच्ची हैं। हालांकि, अपनी इस खामी को दूर करने में जैकलीन ने ज्यादा वक्त नहीं लगाया। उन्होंने बाकायदा भाषा विशेषज्ञ से हिंदी सीखी। रिपोर्ट्स के मुताबिक जैकलीन ने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिला की पल्लवी से हिंदी सीखने की क्लास ली। पल्लवी ने बीटेक करने के बाद हिंदी भाषा को अपना रोजगार चुना। बता दें कि पल्लवी ने जैकलीन के साथ-साथ कई बड़ी-बड़ी हस्तियों को हिंदी बोलना सिखाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
These Bollywood Actresses Learned Hindi to Make Acting Career From Katrina Kaif to Jacqueline Fernandez
सनी लियोनी - फोटो : insta

सनी लियोनी
इस कड़ी में तीसरा नाम आता है अभिनेत्री सनी लियोनी का। यूं तो सनी पंजाब से जुड़ी हुई हैं, लेकिन लंबे वक्त तक देश से बाहर रहने के कारण हिंदी भाषा पर उनकी पकड़ मजबूत नहीं बन पाई। फिर बॉलीवुड में कदम रखने के बाद उन्हें महसूस हुआ कि हिंदी सीखना उनके बहुत ही जरूरी है। बॉलीवुड में आज सनी का नाम हर कोई जानता है।

विज्ञापन
These Bollywood Actresses Learned Hindi to Make Acting Career From Katrina Kaif to Jacqueline Fernandez
लीजा रे

लीसा रे
बॉलीवुड में एक नहीं कई विदेशी अभिनेत्रियों ने अपनी किस्मत आजमाई, लेकिन इनमे से कुछ सफल रही तो कुछ असफल साबित हुईं। इनमें से ही बात करेंगे अभिनेत्री लीसा रे की। लीसा एक कनाडियन अभिनेत्री हैं जो बॉलीवुड में फिल्म 'कसूर' में अभिनेता आफताब शिवदसानी संग नजर आई थीं। बता दें कि लीसा को हिंदी बोलने में बहुत तकलीफ होती थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed