फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रियंका चोपड़ा से फैन ने पूछा 'मुझे अपनी शादी में क्यों नहीं बुलाया', अभिनेत्री ने इस अंदाज में दिया जवाब

Sat, 27 Mar 2021 05:36 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Sat, 27 Mar 2021 05:36 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra Epic Reply to the Fan asking 'Why was I not invited for your wedding?'
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : instagram

बॉलीवुड के साथ साथ हॉलीवुड में भी अपनी अलग पहचान बनाने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। इन दिनों वह न्यूयॉर्क में अपने रेस्तरां को लेकर खासा चर्चा में बनी हुई हैं। वहीं अभिनेत्री सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं जिनमें अक्सर निक जोनस भी साथ में दिखाई देते हैं। तस्वीरों के अलावा प्रियंका सामाजिक मुद्दों को लेकर भी बेबाकी से अपनी राय रखती हैं। इसी बीच प्रियंका के एक फैन ने उनसे सवाल किया है जिसका उन्होंने मजाकिया अंदाज में मुंहतोड़ जवाब दिया है।

Priyanka Chopra Epic Reply to the Fan asking 'Why was I not invited for your wedding?'
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : instagram

दरअसल, ट्विटर पर प्रियंका के एक फैन ने उनसे बात करने की कोशिश की और एक सवाल पूछ डाला। वह अभिनेत्री से पूछता है कि आपने मुझे अपनी शादी में क्यों नहीं बुलाया। मैं तो उस वक्त जोधपुर में ही था। जिसका प्रियंका ने बखूबी जवाब दिया है। प्रियंका का यह मजाकिया अंदाज और फैन के सवाल पर उनका जवाब खूब वायरल हो रहा है और लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

Priyanka Chopra Epic Reply to the Fan asking 'Why was I not invited for your wedding?'
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Instagram

प्रियंका इस सवाल के जवाब में लिखती हैं, मुझे माफ कर दीजिए संतोष, शायद मैं आपको जानती नहीं हूं इसलिए ही आपको नहीं बुलाया होगा। साथ ही प्रियंका ने एक हंसने वाले इमोजी का भी इस्तेमाल किया है। फैंस को प्रियंका का जवाब देने का ढंग खूब पसंद आ रहा है और जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra Epic Reply to the Fan asking 'Why was I not invited for your wedding?'
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि प्रियंका-निक बॉलीवुड और हॉलीवुड के फेवरेट कपल्स में से एक हैं। दोनों अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। पिछले दो साल से दोनों साथ हैं और अपनी खुशी-खुशी अपनी लाइफ इंज्वॉय कर रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा ने लॉकडाउन में अपने पति निक जोनस के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड किया और सोशल मीडिया पर अपनी रोमांटिक फोटोज जमकर शेयर कीं। हाल ही में प्रियंका की किताब अनफिनिश्ड रिलीज हुई थी जिसके बाद से उनके बारे में काफी चर्चा है रही है।

विज्ञापन
Priyanka Chopra Epic Reply to the Fan asking 'Why was I not invited for your wedding?'
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Instagram: @priyankachopra

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा की जल्द ही फिल्म 'टेक्स्ट फॉर यू' में नजर आएंगी जिसकी शूटिंग हाल ही में लंदन में पूरी हुई है। प्रियंका की फिल्म 'वी कैन बी हीरोज' हाल ही में रिलीज हुई है। प्रियंका चोपड़ा की आखिरी बार फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में नजर आई थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed