प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की वो स्टार हैं जिन्होंने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड सिनेमा तक में अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीता। उन्होंने अपने अभिनय का लोहा मनवाया। प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड सिनेमा में कदम रखने से पहले बॉलीवुड में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। हालांकि इन दिनों प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड फिल्मों में कम ही नजर आती हैं, लेकिन एक समय ऐसा था जब प्रियंका हर निर्देशक की लिस्ट में टॉप पर थीं और एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्म दे रही थीं। प्रियंका ने अपने करियर में कई ऐसी फिल्मों में काम किया जिसका हिस्सा बनने के लिए उन्होंने पहले मना कर दिया। लेकिन जब वो उसका हिस्सा बनी तो उनके करियर में वो फिल्म मील का पत्थर साबित हुई।
बॉलीवुड: फिल्म फैशन में काम नहीं करना चाहती थीं प्रियंका चोपड़ा, निर्देशक ने दे दी थी धमकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस वजह से किया था फिल्म को न
प्रियंका चोपड़ा ने एक मीडिया चैनल से खास बातचीत के दौरान खुद इस बात का खुलासा किया था। प्रियंका ने कहा था, ‘मैंने सबसे पहले फिल्म फैशन के लिए मना कर दिया था, क्योंकि उस वक्त मुझे फिल्म जगत में आए हुए सिर्फ 3-4 साल ही हुए थे। मधुर भंडारकर ने जब मुझे उस फिल्म का प्रस्ताव दिया था तो मेरा खुद पर उतना अधिक आत्मविश्वास नहीं था। यही वजह थी कि मैंने मधुर सर को फिल्म करने के लिए मना कर दिया था।
मधुर भंडारकर ने दे दी थी धमकी
प्रियंका चोपड़ा ने आगे बातचीत में बताया कि मुझे खुद पर भले ही यकीन नहीं था, लेकिन मधुर भंडारकर को मेरे ऊपर पूरा यकीन था। उन्होंने मुझे कहा कि तुम्हें ये फिल्म करनी चाहिए। प्रियंका ने कहा, जब मैं थोड़ा कतरा रही थी तो उन्होंने मुझे ये धमकी तक दे डाली कि अगर तुम फिल्म में काम नहीं करोगी तो मैं ये फिल्म बनाऊंगा ही नहीं’।
प्रियंका ने मधुर भंडारकर का जताया आभार
प्रियंका चोपड़ा ने मधुर भंडारकर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मैं उनकी आभारी हूं कि उन्होंने मुझपर यकीन किया। उसके बाद जब ये फिल्म रिलीज हुई तो इसे लोगों का खूब प्यार मिला और सुपर हिट साबित हुई। कमीने में भी मैंने सिर्फ आठ सीन ही थे, इसलिए मैंने फिल्म के लिए मना कर दिया था, लेकिन विशाल सर के समझाने पर मैंने फिल्म में काम किया।
हर वक्त कुछ नया करना चाहती हूं
प्रियंका ने खास बातचीत में ये भी कहा कि वो अपने करियर में एक तरह का काम नहीं करना चाहती, क्योंकि वो उसे करते-करते काफी बोर हो जाती हैं। इसलिए वो हर वक्त कोई नई और अलग तरह की स्क्रिप्ट चुनती हैं। मैं हमेशा चाहती हूं कि मुझे कुछ नया और अलग काम करने का मौका मिले’।