फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रियंका की सगाई की खबर सुनते ही नाराज हुईं ये टॉप एक्ट्रेस, जानकर टूट सकता है देसी गर्ल का दिल

Sun, 29 Jul 2018 09:15 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 29 Jul 2018 09:15 AM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra friend Kangana Ranaut is upset with engagement news
Priyanka and Kangana
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की सगाई की खबरों ने बॉलीवुड के गलियारों में सनसनी मचा दी है। जहां एक तरफ 'भारत' फिल्म के प्रोड्यूसर्स ने देसी गर्ल के इस बर्ताव को 'अनप्रोफेशनल' करार दिया है तो वहीं अब उनकी बेहद करीबी दोस्त भी उनके नाराज हो गई हैं। अरे जनाब ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि हाल में एक इंवेट के दौरान उनकी दोस्त का आया बयान इस ओर इशारा कर रहा है।
Priyanka Chopra friend Kangana Ranaut is upset with engagement news
सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा
बीते समय से ऐसी खबरें आ रही थीं कि प्रियंका चोपड़ा जल्द ही सलमान खान के साथ 'भारत' फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाली है लेकिन बाद में प्रियंका ने इस फिल्म से किनारा कर लिया। प्रियंका के इस फैसले पर कुछ लोगों ने आपत्ति जताई तो वहीं कहा जा रहा है कि प्रियंका के इस फैसले की वजह उनकी सगाई नहीं बल्कि फिल्म के मेकर्स का फिल्म में उनके अलावा और दो और एक्ट्रेस को लेना है। 
Priyanka Chopra friend Kangana Ranaut is upset with engagement news
Priyanka and Kangana
फिलहाल जो भी हो लेकिन इतना तो तय है कि प्रियंका चोपड़ा इस साल शादी के बंधन में बंध जाएंगी। प्रियंका की सगाई और जल्द शादी की खबरों से फैंस बेहद खुश हैं तो वहीं 'क्वांटिको गर्ल' की सबसे करीबी दोस्त उनसे नाराज है। उनकी दोस्त की इस नाराजगी को जानने के बाद शायद आप भी ही कहेंगे यह नाराजगी जायज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra friend Kangana Ranaut is upset with engagement news
Priyanka and Kangana
प्रियंका और कंगना रनौत ने एक साथ 'फैशन' फिल्म में काम किया है। तभी से दोनों एक दूसरे की अच्छी दोस्त हैं। हाल ही में एक इवेंट के दौरान जब कंगना से प्रियंका की सगाई के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बेहिचक अपने दिल की बात कह दी। कंगना ने कहा - 'अच्छा, वह मेरी अच्छी दोस्त हैं, उन्होंने मुझे नहीं बताया तो फिर मैं खफा हूं।'
विज्ञापन
Priyanka Chopra friend Kangana Ranaut is upset with engagement news
Priyanka and Kangana
इस बात को तो सभी लोग जानते हैं कि बॉलीवुड में कंगना ने काफी कम दोस्त है और उनमें से एक नाम प्रियंका चोपड़ा का है। यह दोनों एक्ट्रेस कई बार एक दूसरे की खुलेआम तारीफ भी कर चुकी हैं। ऐसे में प्रियंका की सगाई की खबर कंगना तक दूसरों के जरिए पहुंचना कितना सही है यह तो अब आप ही तय करिए। हम तो बस इतना कह सकते हैं कि यह दोस्ताना ऐसे ही बरकरार रहे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed