फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रियंका की शादी से पहले होने वाले ससुर को लेकर खुलासा, इस वजह से बेचनी पड़ेगी करोड़ों की संपत्ति

Sun, 02 Sep 2018 09:42 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 02 Sep 2018 09:42 AM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra future father-in-law Paul Jonas company has been bankrupt
अमेरिकी सिंगर निक जोनस से सगाई करने के बाद बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा प्रियंका चोपड़ा इन दिनों मैक्सिको में फुर्सत के पल बीता रही हैं। यूएस से प्रिंयका और निक की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। इस बीच निक के पिता और प्रियंका के होने वाले ससुर पॉल जोनस को लेकर बुरी खबर आई है। इस बात को जानने के बाद प्रियंका में फैंस भी हैरान हो सकते हैं। 
Priyanka Chopra future father-in-law Paul Jonas company has been bankrupt
मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार प्रियंका के होने वाले ससुर पॉल जोनस एक कंस्ट्रक्शन और रियल इस्टेट कंपनी के मालिक हैं लेकिन काफी कर्ज के चलते उन्होंने अब अपनी इस कंपनी को दिवालिया घोषित कर दिया है। इस बात का खुलासा तब हुआ जब विदेशी मीडिया में पॉल जोनस के दिवालिया घोषित होने के दस्तावेज मीडिया के सामने आए। इस बात का खुलासा अमेरिकन वेबसाइट TMZ ने किया है। 
Priyanka Chopra future father-in-law Paul Jonas company has been bankrupt
बताया जा रहा है कि पॉल जोनस की कंस्ट्रक्शन और रियल इस्टेट कंपनी पर 1 मिलियन डॉलर ( लगभग 7 करोड़ 8 लाख रुपये) का कर्ज है। जिसके चलते उन्होंने खुद को दिवालिया घोषत कर लिया है। खबरों की मानें तो इस कर्ज से उबरने के लिए पॉल अपनी कंपनी की कुछ संपत्ति को भी बेच सकते हैं लेकिन खास बात यह है कि पॉल जोनस के दिवालिया होने से उनके परिवार को किसी भी तरह की आर्थिक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra future father-in-law Paul Jonas company has been bankrupt
गौरतलब है कि निक जोनस अकेले ही 25 मिलियन डॉलर की संपत्ति के मालिक हैं। उन्हें न केवल सिंगिग के लिए बल्कि अब एक्टिंग के लिए भी जाना जाता है। बीते दिनों रिलीज हुई उनकी हॉलीवुड फिल्म 'जुमांजी: वेलकम टू द जंगल' को दर्शकों ने काफी पसंद किया। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी-खासी कमाई भी की। वहीं निक के अलावा जोनस परिवार की होने वाली बहू प्रियंका चोपड़ा की संपत्ति की बात करें तो वह लगभग 28 मिलियन डॉलर की संपत्ति की मालकिन हैं। 
विज्ञापन
Priyanka Chopra future father-in-law Paul Jonas company has been bankrupt
आपको बता दें कि बीते अगस्त ही प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की रोका सेरेमनी और सगाई पार्टी थी। इस दौरान पार्टी में अंबानी परिवार सहित बॉलीवुड के तमाम बड़े सितारे भी नजर आए। वहीं निक की रोका सेरेमनी पर उनके माता-पिता भी अमेरिका से उनके साथ भारत आए थे। गौरतलब है कि प्रियंका और निक अक्टूबर में शादी कर सकते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed