फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मंडप में फेरे या चर्च में Kiss..किस रीति से होगी प्रियंका की शादी, इस खुलासे के बाद उठे कई सवाल

Sat, 28 Jul 2018 12:54 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 28 Jul 2018 12:54 PM IST
विज्ञापन
priyanka chopra has Already Finalized Her Gown For The Wedding
प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने करीब 2 महीने पहले एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था । दोनों को एक-दूसरे का साथ इतना पसंद आया कि उन्होंने गुपचुप तरीके से सगाई कर ली है । खबरों की मानें तो प्रियंका और निक ने 18 जुलाई को एक छोटी सी सेरेमनी के बीच एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई ।

priyanka chopra has Already Finalized Her Gown For The Wedding
प्रियंका चोपड़ा

इस खबर पर प्रियंका या निक की तरफ से कोई बयान नहीं आया है । लेकिन फिल्म 'भारत' के डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने अपने ट्वीट के जरिए ये इशारा जरूर दिया था कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। प्रियंका ने 'भारत' के मेकर्स को फिल्म छोड़ने का यही कारण बताया है ।

priyanka chopra has Already Finalized Her Gown For The Wedding
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस

प्रियंका ने दो हफ्ते पहले ही मेकर्स को बता दिया था कि वो पर्सनल रीजन की वजह से फिल्म छोड़ सकती हैं । बॉलीवुडलाइफ की खबर के अनुसार, प्रियंका और निक तेजी से शादी की तैयारियां कर रहे हैं । इतना ही नहीं प्रियंका ने शादी के लिए गाउन भी तैयार करवा ली है ।

विज्ञापन
विज्ञापन
priyanka chopra has Already Finalized Her Gown For The Wedding
प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका के गाउन बनवाने से ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि वो चर्च में क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी करेंगी । वैसे आजकल सेलेब्रिटीज दो रीति-रिवाज से शादी करने को नॉर्मल मानते हैं । अब सवाल ये उठता है कि क्या निक हिंदू रीति-रिवाज से शादी करेंगे ।

विज्ञापन
priyanka chopra has Already Finalized Her Gown For The Wedding
प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका और निक की शादी के लिए यह एक बड़ा सवाल है । बता दें कि फिल्म 'भारत' छोड़न की वजह से प्रोड्यूसर्स प्रियंका से काफी नाराज हैं । प्रोड्यूसर निखिल नामित ने मिड डे से बात करते हुए कहा कि 'प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि वो अपनी सगाई के चलते 'भारत' छोड़ रही हैं। जबकि उन्होंने दो दिन की शूटिंग भी कर ली थी। किसी भी फिल्म को इस तरह छोड़ देना गैरजिम्मेदाराना रवैया है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed