{"_id":"5c4eb0f6bdec22738d0b591e","slug":"priyanka-chopra-husband-nick-jonas-may-face-visa-issue-at-andaman-islands-for-the-sky-is-pink","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भारत की इस एक जगह पर नहीं जा सकते निक जोनस, वजह कर सकती है प्रियंका चोपड़ा को परेशान!","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
भारत की इस एक जगह पर नहीं जा सकते निक जोनस, वजह कर सकती है प्रियंका चोपड़ा को परेशान!
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Mon, 28 Jan 2019 01:21 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
priyanka nick reception
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा निक जोनस के साथ अलग-अलग जगहों की सैर करने में काफी बिजी थीं। इस बीच प्रियंका फैंस को अपनी तस्वीरें शेयर करना नहीं भूली। परिवार के साथ न्यू ईयर का जश्न स्विटजरलैंड में मनाया जिनकी तस्वीरों ने सभी को काफी इंप्रेस किया। इस वक्त प्रियंका चोपड़ा यूएस में हैं लेकिन जल्द ही अंडमान आ सकती हैं। खबरों की मानें तो हो सकता है प्रियंका को निक के बगैर ही वहां जाना पड़ें क्योंकि उनके विदेशी पति निक जोनस को वीजा मिलने में मुश्किल हो सकती है।
2 of 5
priyanka nick jonas
- फोटो : instagram
दरअसल, प्रियंका चोपड़ा की आने वाली फिल्म 'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग अंडमान आइलैंड में होनी है। शूटिंग के वक्त प्रियंका के साथ निक जोनस भी रहना चाहते हैं। जानकारी के अनुसार ऐसा होना थोड़ा मुश्किल है। अंडमान में जिस जगह पर इस फिल्म की शूटिंग होनी है वह प्रतिबंधित इलाका है। इसके साथ ही उस एरिया में विदेशियों के जाने पर मनाही है।
3 of 5
Priyanka Chopra Nick Jonas
- फोटो : Instagram
'द स्काई इज पिंक' फिल्म की शूटिंग जिस एरिया में होनी है वहां पर बीते साल कुछ लोगों ने एक अमेरिकी मूल के नागरिक जॉन ऐलन की हत्या कर दी थी। कहा जा रहा है कि यह मसला अभी तक तक शांत नहीं हुआ है। इसी वजह से इस इलाके में विदेशियों के आने पर रोक लगाई गई है। ऐसे में कहा जा रहा है कि निक जोनस को भी वीजा मिलने में दिक्कत हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Priyanka Chopra and Nick Jonas
- फोटो : file photo
इस पूरे मामले पर डेक्कन क्रॉनिकल से बात करते हुए सूत्रों ने बताया कि 'थोड़ा तनाव इस वजह से है क्योंकि बीते साल अमेरिकी नागरिक का मर्डर हुआ था। स्थानीय प्रशासन ने कुछ इलाकों से RAP (प्रतिबंधित क्षेत्र परमिट) हटा दिया है। ऐसे में शूटिंग के साथ-साथ विदेशियों के आने की इजाजत भी मिल सकती है। क्रू में और भी कुछ ऐसे लोग है जो भारतीय नहीं है।'
विज्ञापन
5 of 5
priyanka and nick
- फोटो : twitter
'द स्काई इज पिंक' फिल्म के कुछ हिस्सों की शूटिंग लंदन, दिल्ली और मुंबई में हो चुकी है। अंडमान शूटिंग शिड्यूल के लिए जल्द ही प्रियंका भारत आ सकती हैं। आपको बता दें, साल 1996 में 'कालापानी' आखिरी फिल्म थी जो अंडमान और निकोबार आइलैंड में शूट हुई थी। यह एक बाइलिंगुअल फिल्म थी जिसमें मोहनलाल, प्रभु गणेशन, तब्बू और अमरीश पुरी थे। इस फिल्म को प्रतिबंधित क्षेत्र परमिट के अंदर शूट नहीं किया गया था। ऐसे में अगर प्रियंका और फरहान अख्तर की फिल्म को वर्जित इलाके में शूट करने की इजाजत मिलती है तो यह बॉलीवुड की पहली फिल्म होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।