फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इटली में देर रात क्रू मेंबर्स के साथ शराब पी रही थीं प्रियंका, तभी एक्ट्रेस के साथ हुआ यह हादसा

Sat, 28 Apr 2018 07:35 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 28 Apr 2018 07:35 AM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra Injured While Shooting Quantico 3 In Italy
priyanka chopra

प्रियंका चोपड़ा की अमेरिकी टीवी सीरीज क्वॉन्टिको की तीसरी किश्त भी लोगों के बीच आ चुकी है। सोशल मीडिया पर शो के तीसरे सीजन को कोफी सराहना मिल रही है। जब शो के पहले एपिसोड का प्रीमियर हुआ तब एक्ट्रेस खुद दर्शकों के साथ लाइव चैट कर रही थीं और सीन्स दर सीन्स अपने अनुभव साझा कर रही थीं। 

Priyanka Chopra Injured While Shooting Quantico 3 In Italy
Priyanka Chopra

इसी दौरान प्रियंका चोपड़ा ने खुलासा किया कि इटली में जब वह शो की शूटिंग कर रही थीं, तब वह घायल हो गई थीं। उन्होंने बताया कि इटली में वह क्रू में इकलौती महिला थीं। शाम को वह अन्य सदस्यों के साथ घूमने-फिरने निकलीं। इस दौरान वे सभी टस्कन वाइन का लुत्फ उठा रहे थे। तभी प्रियंका चोपड़ा के घुटनों में चोट लग गई।

Priyanka Chopra Injured While Shooting Quantico 3 In Italy
Priyanka Chopra

प्रियंका चोपड़ा की चोट इतनी गंभीर थी कि उन्हें तीन हफ्तों तक पट्टी बांधे रखनी पड़ी।


विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra Injured While Shooting Quantico 3 In Italy
priyanka chopra

35 वर्षीय प्रियंका चोपड़ा सीरियल 'क्वॉन्टिको' में एफबीआई एजेंट एलेक्स पेरिश की भूमिका निभा रही हैं। एलिक्स ने एफबीआई एकैडमी से ग्रैजुएशन करने के बाद एजेंसी ज्वॉइन की मगर एक आतंकी हमले के बाद वह खुद शक के घेरे में आ गई। 'क्वांटिको' के अलावा प्रियंका की दूसरी हॉलीवुड फिल्म ‘ए किड लाइक जेक’ जल्द रिलीज होगी। फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। इसके अलवा वह फिल्म ‘इज नॉट इट रोमांटिक’ में भी अभिनय करती नजर आएंगी। 

विज्ञापन
Priyanka Chopra Injured While Shooting Quantico 3 In Italy
Priyanka Chopra

लंबे वक्त से अपने हॉलीवुड करियर पर फोकस कर रहीं प्रियंका चोपड़ा जल्द बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगी। वह सलमान खान की फिल्म 'भारत' से कमबैक करेंगी। इस फिल्म के जरिए पूरे 10 साल बाद सलमान-प्रियंका की सुपरहिट जोड़ी बड़े पर्दे पर दिखेगी। इससे पहले यह जोड़ी साल 2008 में आई फिल्म 'गॉड तुस्सी ग्रेट' हो में साथ नजर आई थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed