सब्सक्राइब करें

प्रियंका चोपड़ा समंदर किनारे कर रहीं आराम, निक जोनस के साथ छुट्टियां मनाती आईं नजर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sun, 21 Mar 2021 01:26 PM IST
विज्ञापन
Priyanka chopra instagram post with nick Jonas throwback photo
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस - फोटो : instagram/priyankachopra

हॉलीवुड में लगातार व्यस्त दिख रहीं प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह जब भी कोई तस्वीर साझा करती हैं फैंस खूब पसंद करते हैं। अब प्रियंका ने अपनी एक पुरानी तस्वीर पोस्ट की है जिसे वायरल हो रही है।

Trending Videos
Priyanka chopra instagram post with nick Jonas throwback photo
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : यूट्यूब

तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा समंदर के किनारे आराम फरमा रही हैं और रिलैक्स मोड में हैं। प्रियंका बीन बैग पर लेटी हुई हैं। उन्होंने ब्लू रंग की ड्रेस पहनी है और सनग्लासेस लगा रखी है। वहीं निक जोनस सर्फिंग करने की तैयारी में हैं और सर्फिंग इक्विपमेंट्स चेक कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka chopra instagram post with nick Jonas throwback photo
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Instagram

तस्वीर के साथ प्रियंका ने कैप्शन में लिखा- ‘आइसलैंड में एक बोट पर सपने देख रही। साथ में निक जोनस। थ्रोबैक 2019’ तस्वीर बहामास की है। जब प्रियंका और निक छुट्टियां बिताने निकले थे।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra)

Priyanka chopra instagram post with nick Jonas throwback photo
प्रियंका चोपड़ा ओपरा विनफ्रे - फोटो : Social media

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों लंदन में हैं और शूटिंग से लेकर अपने किताब के प्रमोशन में व्यस्त हैं। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में पहचान बनाने वालीं प्रियंका ने हाल ही में ओपरा विनफ्रे को इंटरव्यू दिया है। इस दौरान उन्होंने अपने बचपन के बारे में बताया कि किस तरह उनका पालन पोषण किया गया।

विज्ञापन
Priyanka chopra instagram post with nick Jonas throwback photo
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : instagram

प्रियंका ने कहा था कि उनकी परवरिश एक धर्मनिरपेक्ष माहौल में हुई है। उनकी जिंदगी में हिंदू, मुस्लिम और ईसाई धर्म का प्रभाव है। प्रियंका कहती हैं कि 'मुझे लगता है भारत में यह उतना भी मुश्किल नहीं है। आप ठीक हैं। हमारे देश में अलग अलग कई धर्म हैं। मैं एक कॉन्वेंट स्कूल में पली बढ़ी हूं। मैं ईसाई धर्म से वाकिफ थी। मेरे पिता एक मस्जिद में गाते थे। मुझे इस्लाम के बारे में पता है। मैं एक हिंदू परिवार में पली बढ़ी हूं। अध्यात्म भारत की संस्कृति का बड़ा हिस्सा है। आप वास्तव में इसे अनदेखा नहीं कर सकते।'

डांस दीवाने 3: अरुंधति ने चोट लगने के बाद भी नहीं छोड़ा डांस, हिम्मत देखकर रेमो डिसूजा ने दिया फिल्म का ऑफर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed