ग्लोबल संसेशन बन चुकी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी अपकमिंग हॉलीवुड वेब सीरिज 'सिटाडेल' को लेकर चर्चे में हैं। 'सिटाडेल' का प्रीमियर 28 अप्रैल को अमेजन प्राइम वीडियो पर होगा, जिसके नए एपिसोड हर शुक्रवार जारी किए जाएंगे। इसके साथ ही प्रियंका जल्द ही बॉलीवुड फिल्म मेकर फरहान अख्तर की फिल्म जी ले जरा में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके अलावा अभिनेत्री आलिया भट्ट और कटरीना कैफ भी फिल्म का हिस्सा हैं।
Priyanka Chopra: 'जी ले जरा' को लेकर प्रियंका ने दिया अपडेट, बोलीं- अगले साल आ सकती है फिल्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जब से इस फिल्म की अनाउंसमेंट हुई है तभ से देशी गर्ल के फैंस काफी एक्साइटेड हैं। दर्शक इंडस्ट्री की इन दिनों दमदार अभिनेत्रियों को एक साथ पर्दे पर देखने के लिए बेहद उत्सुक हैं।
हाल ही में एक इंटरव्यू में प्रियंका ने इस बारे में अपडेट शेयर किया। उसने कहा कि हर कोई यह जानना चाहता है। हालांकि, वह नहीं जानती क्योंकि आलिया, कैटरीना और प्रियंका, ये तीनों अपने जीवन के सबसे व्यस्त दौर में हैं, लेकिन एक्ट्रेस को उम्मीद है कि यह फिल्म अगले साल आएगी।
Urvashi Rautela: ऋषभ पंत नहीं, इस क्रिकेटर ने उर्वशी रौतेला को बताया सबसे सेक्सी अभिनेत्री
फिल्म की घोषणा के बाद प्रियंका और आलिया दोनों ही मां बन गईं, इसी बीच कटरीना ने विकी कौशल से शादी कर ली। तीनों अभिनेत्रियां बैक-टू-बैक प्रतिबद्धताओं के साथ पेशेवर रूप से भी कुछ बेहतरीन काम कर रही हैं, लेकिन प्रशंसकों को वास्तव में उम्मीद है कि तीनों जल्द ही एक साथ पर्दे पर नजर आएंगी।
Surekha Sikri: पत्रकार बनने की थी चाहत, फिर एक्ट्रेस कैसे बन गईं सुरेखा, जानें 'दादीसा' से जुड़ी दिलचस्प बातें
बता दें कि 'जी ले जरा' का निर्देशन फरहान अख्तर करेंगे। इस बीच प्रियंका 'सिटाडेल' में अपने जासूसी कैरेक्टर के बाद 'लव अगेन' में नजर आएंगी, जो एक रोमांटिक कॉमेडी है।
यह भी पढ़ें- Salman Khan: 'तेरे नाम' के सीक्वल की स्क्रिप्ट पर काम करने वाले थे सतीश कौशिक, सलमान खान से किया था ये वादा