प्रियंका चोपड़ा का नाम उन अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार होता है, जिन्होंने न सिर्फ देश में बल्कि विदेशों में भी अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। ग्लोबल स्टार बन चुकी 'देसी गर्ल' फिलहाल अपने एक वीडियो को लेकर चर्चा में हैं जो उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर साझा किया। इस वीडियो से कई भारतीयों की भी यादें जुड़ी हैं। ये वीडियो प्रियंका चोपड़ा के मिस वर्ल्ड (साल 2000) जीतने से जुड़ा है।
VIDEO: प्रियंका चोपड़ा का वीडियो वायरल, बेटी के मिस वर्ल्ड बनने पर मां ने कही थी ये बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
30 नवंबर 2000, ये ऐसी तारीख है जो न सिर्फ प्रियंका चोपड़ा बल्कि हर भारतीय के लिए काफी खास है। इस ही तारीख को प्रियंका चोपड़ा ने पूरे विश्व में हर भारतीय को गौरवान्वित किया था। ऐसे में अब प्रियंका ने 20 साल पहले खिताब जीतने वाले उस लम्हे को याद किया है और एक वीडियो साझा किया है। वीडियो में प्रियंका, मां मधु चोपड़ा से उस पल को लेकर सवाल पूछती हैं जब उनकी बेटी (प्रियंका) ने मिस वर्ल्ड का ताज जीता था।
वीडियो में मधु चोपड़ा कहती हैं, 'मेरी आंखों से आंसू बहे जा रहे थे। मुझे नहीं पता था कि क्या होने वाला है। मैं बस उसे गले लगाना चाहती थी और जब मैंने उसे गले लगाया तो मैंने उस वक्त बहुत ही बेवकूफी वाली बात कह दी। उस वक्त मुझे कहना चाहिए था कि तुम्हारे मिस वर्ल्ड बनने से मैं बहुत खुश हूं, ये बोलने के बजाय मैंने कहा- अब तुम्हारी पढ़ाई का क्या होगा।'
View this post on Instagram
A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on
वीडियो में मधु चोपड़ा के बाद प्रियंका के भाई सिद्धार्थ भी नजर आते हैं। सिद्धार्थ बताते हैं कि वो उस वक्त करीब 11-12 साल के थे, उस वक्त को याद करते हुए सिद्धार्थ कहते हैं, 'उस वक्त मेरे अंदर मिक्स्ड फीलिंग्स थीं। मैं खुश था कि वो जीत गईं लेकिन अगले ही पल मुझे समय आ गया कि अब पढ़ाई के लिए प्रियंका के बजाय मैं यूएस जाऊंगा।' प्रियंका के इस वीडियो को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और खूब लाइक्स और कमेंट्स कर रहे हैं।
वैसे बात प्रियंका के फिल्मी करियर की करें तो वो आखिरी बार बॉलीवुड फिल्म द स्काई इज पिंक में नजर आई थीं। फिल्म में प्रियंका के साथ फरहान अख्तर मुख्य किरदार में थे। याद दिला दें कि यही फिल्म जायरा वसीम की भी बतौर अभिनेत्री आखिरी फिल्म थी, इसके बाद जायरा ने सिनेमाई दुनिया को अलविदा कह दिया था। गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा जल्दी ही 'द व्हाइट टाइगर' में नजर आएंगी। इस फिल्म में प्रियंका के साथ राजकुमार राव मुख्य किरदार में होंगे।
View this post on Instagram
A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on
पढ़ें: TIARA रिपोर्ट: अमिताभ बच्चन हैं देश के सबसे ज्यादा विश्वसनीय सेलिब्रिटी, विवादों के बाद भी दीपिका का नाम लिस्ट में शामिल