{"_id":"6282960765d325068f01529c","slug":"priyanka-chopra-kiss-husband-nick-jonas-in-front-of-everyone-pictures-viral-on-the-internet","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Photos: प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस को सबके सामने किया KISS, इंटरनेट पर वायरल हुईं ये रोमांटिक तस्वीरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Photos: प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस को सबके सामने किया KISS, इंटरनेट पर वायरल हुईं ये रोमांटिक तस्वीरें
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस सिनेमा जगत के पॉपुलर कपल हैं। अभिनेत्री बेशक अपने पति के साथ भारत से बाहर रहती हैं लेकिन दोनों को यहां भी लाखों लोग फॉलो करते हैं। निक और प्रियंका की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं, जिस पर फैंस प्यार लुटाना कभी नहीं भूलते। इसी बीच अब प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में दोनों सबके सामने रोमांटिक होते हुए दिख रहे हैं।
2 of 4
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस
- फोटो : सोशल मीडिया
ये तस्वीरें प्रियंका चोपड़ा के फैन पोज द्वारा शेयर की गई हैं, जिसमें प्रियंका अपने पति निक जोनस पर प्यार लुटा रही हैं। पहली तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस हाथ पकड़कर सड़क पर चलते हुए दिख रहे हैं। इस दौरान दोनों के चेहरे पर स्माइल है और दोनों साथ काफी प्यारे लग रहे हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर प्रियंका और निक एक-दूसरे को किस कर रहे हैं।
3 of 4
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस
- फोटो : insta
निक जोनस बेस बॉल खेलना काफी पसंद करते हैं और ये तस्वीरें भी उसी समय की हैं जब वह बेस बॉल खेलने गए थे। लुक की बात करें प्रियंका चोपड़ा डेनिम शॉर्ट्स के साथ व्हाइट टॉप और कलरफुल जैकेट में दिखाई दे रही हैं। उनका ये स्टाइलिश लुक फैंस को खूब पसंद आ रहा है। वहीं, निक ऑल व्हाइट लुक में हैं, जो उनके बेस बॉल मैच के आउटफिट है। प्रियंका चोपड़ा की ये तस्वीरें सामने आने के बाद फैंस इस पर खूब प्यार बरसा रहे हैं। हर कोई कपल को क्यूट बता रहा है तो तस्वीरों पर हार्ट इमोजी भेज रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस साल 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे और कुछ समय पहले दोनों माता-पिता बन गए हैं। प्रियंका ने अपने बेटी का नाम मालती मैरी चोपड़ा रखा है। मालती पैदा होने के 100 दिन बाद घर लौटी थी, जिसके बाद ही अभिनेत्री ने अपनी बेटी का पहली तस्वीर शेयर की थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।