एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' थिएटर में धमाल मचाने के बाद अब ओटीटी पर रिलीज के लिए तैयार है। 24 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई जूनियर एनटीआर और रामचरण स्टारर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। वहीं, अब फिल्म ओटीटी पर भी अपना जादू चलाने आ रही है, जिसका आप घर बैठे ही आनंद ले सकते हैं।
RRR OTT Release: आ गई 'आरआरआर' की ओटीटी रिलीज की तारीख, इस दिन से घर बैठे देखिए राजामौली का करिश्मा
यहां देखें फिल्म
नेटफ्लिक्स की ओर से जानकारी दी गई है कि फिल्म 2 जून से हिंदी में स्ट्रीम करेगी। नेटफ्लिक्स की ओर से पोस्ट शेयर कर लिखा गया, ‘आप दहाड़ सुन पा रहे हैं? हम एक्साइटमेंट में चिल्ला रहे हैं। आरआरआर हिंदी में नेटफ्लिक्स पर आ रही है।’
जी5 पर भी आएगी
Brace yourself to watch the World digital premiere of SS Rajamouli's magnum opus #RRR for the first time ever on #ZEE5 in Telugu, Tamil, Kannada & Malayalam with English subtitles. Available on TVOD from May 20. #SSRajamlouli #NTR #RamCharan #Aliabhatt #AjayDevgan #ShriyaSaran pic.twitter.com/kBYwqfxvKf
अगर आप 'आरआरआर' को देखना के लिए 2 जून तक का इंतजार नहीं करना चाहते तो आप इसे अन्य भाषाओं में जी5 पर 20 मई से देख सकते हैं। इसे तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में अंग्रेजी सबटाइटल के साथ रिलीज किया जाएगा। जी5 की ओर से पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी गई है।
फिल्म की कहानी
'आरआरआर' की कहानी दो स्वतंत्रता सेनानियों की कहानी है, जो ब्रिटिश राज के खिलाफ आवाज उठाते हैं। इस फिल्म में जूनियर एनटीआर और रामचरण के अलावा आलिया भट्ट और अजय देवगन भी अहम भूमिका में हैं। इस फिल्म को 550 करोड़ की लागत से बनाया गया था और फिल्म अब तक 1150 करोड़ की कमाई कर चुकी है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में एक अलग ही क्रेज देखने को मिला था।