फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KGF Chapter 3: यश गौड़ा के केजीएफ यूनीवर्स का होगा विश्व विस्तार, शूटिंग शुरू होने से पहले की ये चल रही तैयारी

Mon, 16 May 2022 11:12 PM IST
शशि सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: शशि सिंह Updated Mon, 16 May 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
KGF Chapter 3 will be made on a large scale budget hollywood technicians in talks superstar of Bollywood will join in
केजीएफ चैप्टर 2 में यश - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अभिनेता यश गौड़ा की फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ की सीक्वल के लिए इसके निर्माताओं के बीच मतभेद की खबरों ने कन्नड़ सिनेमा समेत हिंदी फिल्म जगत में भी हलचल बढ़ा दी है। फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ ने साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का तमगा पहले ही हासिल कर लिया है। इसके एक निर्माता जहां इसकी शूटिंग इसी साल सर्दियों में शुरू करके इस कामयाबी का फायदा अगले साल ही बटोर लेने की बात कह चुके हैं। वहीं, फिल्म के निर्माण से जुड़ी दूसरी टीम इसे फिल्म ‘पुष्पा पार्ट 2’ के बाद रिलीज करने की बात सोच रही है। फिल्म ‘पुष्पा पार्ट 2’ की शूटिंग रुकने और फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ की सफलता के बाद इसकी पटकथा में फेरबदल होने की खबरें भी पहले आ चुकी हैं। अब पता चला है कि फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ की मेकिंग को विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी चल रही है और इसमें हॉलीवुड के कुछ खास तकनीशियनों की मदद लेकर इसकी सीक्वल को फिल्म ‘आदिपुरुष’ की तरह भारतीय के साथ साथ विदेशी भाषाओं में भी डब करके रिलीज करने के हिसाब से बनाने की तैयारी चल रही है।

KGF Chapter 3 will be made on a large scale budget hollywood technicians in talks superstar of Bollywood will join in
केजीएफ चैप्टर 3 की तैयारी - फोटो : सोशल मीडिया

किरगंदूर ने दी हवा
फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ और इसकी पहली कड़ी फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 1’ का निर्माण कन्नड़ सिनेमा की चर्चित फिल्म कंपनी होम्बाले फिल्म्स ने किया है। फिल्म के निर्देशक प्रशांत नील इन दिनों तेलुगू सुपरस्टार प्रभास के साथ अपनी फिल्म ‘सालार’ की शूटिंग में व्यस्त है। प्रशांत नील ने हाल ही में कहा था कि उन्होंने फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ के हीरो यश के साथ इसकी सीक्वेल फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 3’ के कुछ दृश्यों पर चर्चा की है। फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 3’ की शूटिंग जल्द शुरू होने के कयास यहीं से लगने शुरु हुए। इसी बीच एक हिंदी वेबसाइट ने दावा किया कि फिल्म के निर्माता विजय किरगंदूर ने फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 3’ की शूटिंग इसी साल शुरू होने का दावा किया है।

KGF Chapter 3 will be made on a large scale budget hollywood technicians in talks superstar of Bollywood will join in
केजीएफ चैप्टर 3 की तैयारी - फोटो : सोशल मीडिया

हड़बड़ी में नहीं शुरू होगी शूटिंग
चर्चा है कि विजय किरगंदूर इस फिल्म को एक अंतरराष्ट्रीय स्तर की फिल्म के रूप में विकसित करना चाहते हैं और 70 के दशक में शुरू हुई इस कहानी को आज के जमाने से जोड़ने से पहले इसमें मुंबई से लेकर दक्षिण तक के अंडरवर्ल्ड का पूरा यूनीवर्स भी गढ़ना चाहते हैं। विजय ने फिल्म में हिंदी सिनेमा के कुछ दमदार सितारों को लाने की बात भी कही और संभावितों की सूची में इसी के बाद ऋतिक रोशन का नाम उछला। लेकिन, अब जानकारी मिली है कि फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 3’ की मेकिंग को लेकर इसके निर्माता अभी तक एक मत नहीं हो पाए हैं। इसके चलते ही फिल्म की शूटिंग अब आराम से शुरू करने की योजना बनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
KGF Chapter 3 will be made on a large scale budget hollywood technicians in talks superstar of Bollywood will join in
केजीएफ चैप्टर 3 के स्टोरी बोर्ड पर काम शुरू - फोटो : सोशल मीडिया

चैप्टर 3 के स्टोरी बोर्ड पर काम शुरू
सूत्र बताते हैं कि होम्बाले फिल्म्स में फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 3’ के लुक्स पर काम तो पहले से शुरू हो चुका है। निर्देशक प्रशांत नील के सहायकों की टीम इसकी अब तक लिखी गई पटकथा के हिस्सों पर स्टोरीबोर्डिंग का काम भी कर रहे हैं। लेकिन, ये फिल्म अब इस साल शुरू नहीं होगी। फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’  में कार्यकारी निर्माता रहे कार्तिक गौडा ने भी साफ कह दिया है कि ये फिल्म अभी हाल फिलहाल शुरू नहीं होने वाली।

विज्ञापन
KGF Chapter 3 will be made on a large scale budget hollywood technicians in talks superstar of Bollywood will join in
केजीएफ चैप्टर की तीसरी कड़ी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बढ़ेगा बजट, होगी और विशाल
होम्बाले फिल्म्स के भीतर फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 3’ को लेकर जो कुछ भी चल रहा है, उसकी हलचल यहां मुंबई फिल्म जगत में भी महसूस की जा रही है। फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 1’ और ‘केजीएफ चैप्टर 2’ को हिंदी में फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी की कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट ने रिलीज किया है। एक्सेल एंटरटेनमेंट की तरफ से फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 3’ को लेकर अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। लेकिन, मुंबई में इस फिल्म को लेकर जो खबरें छन छनकर सामने आ रही हैं, उनके मुताबिक फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 3’ एक अलग ही स्तर की फिल्म बनने जा रही है। इस फिल्म का प्रस्तुतीकरण विश्वस्तरीय करने के लिए इसमें हॉलीवुड के तकनीशियनों की मदद ली जा रही है और फिल्म का बजट भी बढ़ाया जा रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed