प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड में ही नहीं, बल्कि हाॅलीवुड में भी अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहीं हैं। करीब 17 साल पहले मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद उन्होंने अपनी शर्तों पर बॉलीवुड और हॉलीवुड में काम किया और देखते ही देखते प्रियंका टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हुई। आज की तारीख में उनकी सबसे अधिक मांग भी है। फिर चाहे वो बॉलीवुड हो या हॉलीवुड...
कास्टिंग काउच के कारण प्रियंका चोपड़ा को गंवानी पड़ी 10 फिल्में, ऐसे हुआ खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मधु चोपड़ा ने 'डेक्कन क्रॉनिकल' को दिए इंटरव्यू में बताया कि कैसे अपने करियर की शुरुआत से ही उनकी बेटी ने अपने मूल्यों से किसी तरह का समझौता नहीं किया। उनकी बेटी की बॉलीवुड में शुरुआत काफी कठिन थी। एक डिजायनर ने उन्हें बताया कि डायरेक्टर चाहते हैं वो फिल्म में छोटे कपड़े पहनें। डायरेक्टर ने कहा था कि कैमरे के सामने किसी मिस वर्ल्ड को लेने का क्या फायदा है जब वो खुद को खूबसूरत नहीं दिखा सकती है? जिसके बाद प्रियंका ने फिल्म में काम करने से मना कर दिया था।
ये भी पढ़ें- 50 एक्ट्रेसेज के साथ यौन शोषण के आरोपी प्रोड्यूसर के साथ, फराह खान ने भी शेयर की अपनी याद
चोपड़ा ने कहा कि प्रियंका को भारी कीमत चुकानी पड़ी, लेकिन वह अपने फैसले पर अटल रही। यह एक प्रतिष्ठित निर्देशक की मदद से किया जा रहा था और वह परेशान हो गई थी। प्रियंका को इस वजह से 10 फिल्मों से हाथ धोना पड़ा, क्योंकि वह उस प्रोजेक्ट से बाहर निकल चुकी थी।'
मधु चोपड़ा ने कहा, 'वो केवल 17 साल की थी जब इंडस्ट्री में आई। इसी वजह से तीन साल पहले तक रोजाना हर मिनट मैं उसके साथ रहती थी। ऐसे में एक जेंटलमैन ने उससे मुलाकात की और उससे कहा- जब मैं आपको कहानी सुनाऊं तो क्या आपकी मां बाहर बैठ सकती हैं? प्रियंका ने उसे कहा- अगर कोई ऐसी कहानी है जो मेरी मां नहीं सुन सकती तो ये वो कहानी है जिसपर मैं काम नहीं कर सकती।'
प्रियंका ने हाल ही में अमेरिकी प्रोड्यूसर हार्वे वेन्स्टीन के खिलाफ आरोपों के बाद, यौन उत्पीड़न जैसी ज्वलंत समस्या पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि, 'हार्वे वेनस्टीन हर जगह है।'
प्रियंका फिलहाल अमेरिकी टीवी सीरियल 'क्वांटिको' में व्यस्त हैं। बॉलीवुड में फिल्मों में प्रियंका चोपड़ा आखिरी बार साल 2016 में आई फिल्म 'जय गंगाजल' में देखी गई थीं।