प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने हाल ही में मियामी बीच पर जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस जश्न में प्रियंका के पति निक जोनस (Nick Jonas) के अलावा मां मधु चोपड़ा (Madhu Chopra) और चचेरी बहन परिणीति चोपड़ा भी नजर आईं। मियामी बीच पर प्रियंका की बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर खूब लाइमलाइट बटोरी। इस बीच प्रियंका चोपड़ा की मियामी सी एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसे देखकर प्रियंका के फैंस हैरान रह गए।
सिगेरट पीते हुए प्रियंका चोपड़ा की तस्वीरें वायरल, दामाद के साथ मां भी ले रहीं सिगार का कश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रियंका की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही है। इस तस्वीर में प्रियंका सिगरेट पीती दिखाई दे रही हैं तो वहीं उनकी मां मधु चोपड़ा और निक जोनस सिगार पीते हुए दिखाई दिेए। प्रियंका की इस तस्वीर के आने के बाद उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। प्रियंका की यह तस्वीर शिप की है। खास बात है कि प्रियंका ने कुछ वक्त पहले ट्वीट करते कहा था कि 'धूम्रपान करना खतरनाक है।' प्रियंका के इस ट्वीट को लोग अब सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर के साथ शेयर कर रहे हैं जिसमें वह पति और मां के साथ सिगरेट पीती हुई दिखाई दे रही हैं।
Okay! pic.twitter.com/0nw9OpbngF
प्रियंका चोपड़ा की यह तस्वीर इस वजह से भी चर्चा में बनी हुई है क्योंकि उन्होंने शादी से पहले एक वीडियो शेयर करके फैंस को खुद बताया था कि वह अस्थमा से पीड़ित हैं। इस वीडियो में प्रियंका ने बताया था- 'मैं 5 साल की उम्र से ही अस्थमा से पीड़ित हूं, मेरी मां ने बहुत मदद की। पहले मुझे लोग कहते थे दवा ज्यादा मत लो इसकी आदत हो जाएगी, फिर कभी खत्म नहीं होगी। फिर मैंने गोली लेनी बंद कर दी इसके मुकाबले इनहेलर ज्यादा अच्छा होता है। मुझे जानने वाले कई लोगों को पता है मुझे अस्थमा है लेकिन मैंने कभी छुपाया नहीं।'
वीडियो में प्रियंका ने आगे कहा था- 'कईबार ऐसा होता है स्टेज पर परफॉर्म करने के बाद भी इनहेलर की जरूरत होती है जब मैं धूल के इर्द-गिर्द होती हूं। उस समय मेरे पास वाले लोगों को पता चल जाता है मुझे अस्थमा है। इसके बावजूद मैंने अपने काम के दौरान इसको मैनेज किया है। इसकी वजह से काम में कभी भी रूकावट नहीं आई।' प्रियंका चोपड़ा ऐसी पहली एक्ट्रेस नहीं है जो इस तरह से सिगरेट पीते हुए दिखाई दीं। कई सारे स्टार्स कई बार स्मोकिंग करते हुए स्पॉट हुए।
कुछ वक्त पहले रणबीर कपूर भी पाकिस्तानी एक्ट्रेस के साथ न्यूयॉर्क में सिगरेट पीते हुए दिखाई दिए थे। उस वक्त ऐसी खबरें आई थीं कि रणबीर और माहिरा खान का अफेयर चल रहा है। आपको बता दें, निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा का बर्थडे मियामी बीच पर धूमधाम से मनाया। सेलिब्रेशन में प्रियंका चोपड़ा ने लाल रंग की शॉर्ट ड्रेस के साथ सिंदूर लगाया था जिसे उनके फैंस ने काफी पसंद किया।