फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Priyanka Chopra: निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा के साथ शेयर कीं शानदार तस्वीरें, एक्ट्रेस ने दिया प्यारा जवाब

Thu, 31 Jul 2025 09:58 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Thu, 31 Jul 2025 09:58 AM IST
सार

Nick Jonas July Photos: निक जोनस ने आज सोशल मीडिया हैंडल पर जुलाई के आखिर दिन प्रियंका चोपड़ा और मालती मैरी की शानदार तस्वीरें शेयर कर फैंस को खुश कर दिया है। ये लाजवाब तस्वीरें उनके वेकेशन के दौरान की हैं।
 

विज्ञापन
priyanka chopra nick jonas july vacation photos with daughter malti marie lovely family time
प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस और मालती - फोटो : इंस्टाग्राम@nickjonas
अमेरिकी गायक, गीतकार और अभिनेता निक जोनस और एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। आज निक ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर बेटी मालती मैरी और पत्नी प्रियंका के साथ कुछ शानदार तस्वीरें शेयर की हैं। निक की इन तस्वीरों पर प्रियंका ने प्यारा कमेंट कर फैंस का दिल जीत लिया है।

 
priyanka chopra nick jonas july vacation photos with daughter malti marie lovely family time
मालती मैरी चोपड़ा जोनस - फोटो : इंस्टाग्राम@nickjonas
प्रियंका और निक की तस्वीरें
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने जुलाई में अपनी बेटी मालती मैरी के साथ समुद्र तट पर और ब्रॉडवे शो में मजेदार समय बिताया। निक ने इंस्टाग्राम पर परिवार के खूबसूरत पलों की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। इन तस्वीरों और वीडियो में मालती फिश पोंड देखती, गेम खेलती और धूप में मजा करती नजर आईं। आखिरी तस्वीर ने प्रशंसकों को पुरानी यादों में ले जाकर भावुक कर दिया। आखिरी तस्वीर निक और उनके ब्रदर्स की हैं।
 
priyanka chopra nick jonas july vacation photos with daughter malti marie lovely family time
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम @ priyankachopra
निक का पोस्ट
निक ने आज इंस्टाग्राम पर प्रियंका, मालती और अपनी कई शानदार तस्वीरें शेयर की हैं। ये तस्वीरें जुलाई के वेकेशन के दौरान की हैं। इन तस्वीरों के साथ निक ने कैप्शन में लिखा, 'जुलाई'। वहीं निक की इस पोस्ट पर प्रियंका ने जवाब देते हुए लिखा, 'एक जैसे (हेयर) कलर्स'।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Nick Jonas (@nickjonas)


विज्ञापन
विज्ञापन
priyanka chopra nick jonas july vacation photos with daughter malti marie lovely family time
निक जोनस - फोटो : इंस्टाग्राम@nickjonas
निक को मालती के साथ समय बिताना लगता है अच्छा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रियंका ने अपनी नई फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट' के प्रमोशन के दौरान कहा था कि परिवार के साथ समय बिताना उनकी सबसे बड़ी खुशी है। उन्होंने बताया कि रविवार की सुबह घर पर आराम करना और परिवार के साथ रहना उनके लिए बहुत खास होता है। वहीं निक ने भी एक इंटरव्यू के दौरान पिता बनने के अनुभव को साझा किया। उन्होंने कहा कि मालती के साथ समय बिताना और उसे "डैड" कहते सुनना उनके लिए सबसे कीमती है। वह मालती के साथ "मोआना" और "माउई" जैसे खेल खेलना पसंद करते हैं।
 
विज्ञापन
priyanka chopra nick jonas july vacation photos with daughter malti marie lovely family time
मालती मैरी चोपड़ा जोनस - फोटो : इंस्टाग्राम@nickjonas
प्रियंका और निक की शादी
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस बॉलीवुड और हॉलीवुड के सबसे हॉट कपल्स में से एक हैं। प्रियंका और निक ने 2018 में राजस्थान में हिंदू और ईसाई रीति-रिवाजों से शादी की थी। 2022 में सरोगेसी से जन्मी उनकी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस उनकी जिंदगी का सबसे अहम हिस्सा हैं। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed