फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anniversary: आज के दिन ही मिले थे प्रियंका और निक, एक साल डेट करने के बाद की थी धूमधाम से शादी

Tue, 20 Jul 2021 01:04 PM IST
तेजस्वी मेहता इंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
इंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Tue, 20 Jul 2021 01:04 PM IST
विज्ञापन
Proposal Anniversary: priyanka chopra nick jonas third proposal anniversary wishes in hindi
priyanka nick - फोटो : instagram

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की इस जोड़ी पर सब की निगाहें होती हैं। दोनों न सिर्फ एक- दूसरे से प्रेम करते हैं बल्कि समय-समय पर सोशल मीडिया पर उस प्रेम को खुलकर अभिव्यक्त भी करते हैं। मंगलवार को प्रियंका और निक प्रपोजल की तीसरी वर्षगांठ मना रहे हैं। 2018 में निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा को ग्रीस ट्रीप पर प्रपोज किया था बस उसी के बाद से ये प्रेम कहानी शुरू हो गई। जहां प्रियंका के जन्मदिन पर निक ने उन्हें खास महसूस करवाने का कोई मौका नहीं छोड़ा वहीं अब प्रियंका भी अपने प्यार को सोशल मीडिया पर जाहिर कर रही हैं। प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर निक जोनस के साथ बहुत रोमांटिक तस्वीर साझा की है। निक ने भी उनके अकाउंट से पीसी और उनकी एक बहुत प्यारी तस्वीर पोस्ट की है।



अगली स्लाइड्स से देखिए इस खास अवसर पर प्रियंका और निक द्वारा इंस्टाग्राम पर झा की गई तस्वीरें। 

Proposal Anniversary: priyanka chopra nick jonas third proposal anniversary wishes in hindi
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस - फोटो : instagram

डेट नाइट की है तस्वीर
प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीर पोस्ट की है, वो उनकी डेट नाइट की दिखाई दे रही है। तस्वीर में दोनों एक दूसरे में खोए हुए से लग रहे हैं। बड़े प्यार से उन दोनों ने एक-दूजे के हाथ को थामा हुआ है। इस तस्वीर पर कई सारे प्रशंसकों ने उन्हें बधाई दी है। 

Proposal Anniversary: priyanka chopra nick jonas third proposal anniversary wishes in hindi
priyanka nick - फोटो : instagram

प्रियंका ने कही ये बात
तस्वीर के साथ ही प्रियंका ने एक प्यारभरा कैप्शन लिखा है। उन्होंने लिखा है- ‘मेरे सबकुछ..आज 3 साल हो गए, एक पल में लगता है कि कल की बात हो, लेकिन पलक झपकते ही लगता है कि जमाना बीत गया, मैं तुमसे प्रेम करती हूं।’

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Proposal Anniversary: priyanka chopra nick jonas third proposal anniversary wishes in hindi
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस - फोटो : instagram

तस्वीर में प्रियंका ने पहनी है अंगुठी
निक ने प्रियंका के साथ खूबसूरत तस्वीर डाली है जिसमें टेबल पर खाना भी दिखाई दे रहा है। ऐसा लग रहा है कि किसी सेलिब्रेशन या डेट की तस्वीर है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि ‘आज से तीन साल पहले’। तस्वीर में प्रियंका के हाथ में अंगुठी भी दिखाई दे रही है। 

विज्ञापन
Proposal Anniversary: priyanka chopra nick jonas third proposal anniversary wishes in hindi
निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Insatagram- @TeamPriyankachopra

प्रियंका ने निक को कहा शुक्रिया
निक द्वारा साझा की गई इस तस्वीर को उनकी पत्नी खूब पसंद कर रही हैं। उन्होंने कमेंट किया है कि ‘शुक्रिया, मुझसे पूछने के लिए जान’। इस कमेंट को भी कई सारे लोगों ने लाइक किया है और उस पर दोनों के प्रशंसक अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। 


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed