{"_id":"5aba354d4f1c1bec3f8b53a2","slug":"priyanka-chopra-outs-from-don-3","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'डॉन 3' से प्रियंका चोपड़ा आउट, इसी फिल्म से उड़ी थी शाहरुख-प्रियंका के अफेयर की चर्चा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'डॉन 3' से प्रियंका चोपड़ा आउट, इसी फिल्म से उड़ी थी शाहरुख-प्रियंका के अफेयर की चर्चा
Wed, 28 Mar 2018 06:13 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 28 Mar 2018 06:13 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'किंग खान' और उनके खास दोस्त फरहान अख्तर ने अपनी अगली फिल्म के लिए तैयारियां तेज कर दी है। 'डॉन 3' की स्क्रिप्ट पर काम खत्म हो चुका है। मगर डायरेक्टर फरहान अख्तर ने फिल्म से जुड़ा एक ऐसा फैसला लिया है, जिसे सुनते ही प्रियंका चोपड़ा के फैंस को तगड़ा झटका लगेगा।
2 of 5
खबर है कि ‘डॉन 3’ फिल्म से रोमा यानी कि प्रियंका चोपड़ा का किरदार आउट कर दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक ‘डॉन’ और ‘डॉन 2’ में नजर आई प्रियंका चोपड़ा के लिए नई स्क्रिप्ट में कोई गुंजाइश ही नहीं थी। इतना ही नहीं ‘डॉन 3’ में एकदम फ्रेश स्टारकास्ट देखने को मिल सकती है।
3 of 5
इस फिल्म में फरहान अख्तर खुद भी एक्टिंग करते हुए नजर आने वाले हैं। पहले खबर थी कि 'रईस' की जोड़ी शाहरुख खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी को भी 'डॉन 3' में दोहराया जाएगा। मगर अब अब खुद फरहान अख्तर डायरेक्शन के साथ ही इस फिल्म में पुलिसवाले की भूमिका निभाते नजर आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बता दें कि 'डॉन' 1977 में आई फिल्म डॉन की रीमेक है। ओरिजनल फिल्म में डॉन का किरदार अमिताभ बच्चन ने निभाया था। बता दें कि फिल्म शाहरुख खान ‘जीरो’ के बाद पहले ‘सैल्यूट’ की शूटिंग निपटाएंगे और उसके बाद ‘डॉन 3’ की शूटिंग शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
5 of 5
'डॉन' सीरिज की दूसरी फिल्म 'डॉन 2' से ही शाहरुख-प्रियंका के बीच अफेयर होने की अफवाहें उठी थी, जिसके बाद गौरी खान ने दोनों को साथ फिल्में करने से मना कर दिया था। इसके बाद से दोनों फिल्म स्टार एक दूसरे को अवाइड करना ही बेहतर समझते आ रहे थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।