फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Priyanka Chopra: प्रियंका ने कंगना, कटरीना, दीपिका को दिया बॉलीवुड में बदलाव का श्रेय, कही यह खास बात

Thu, 20 Apr 2023 05:07 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Thu, 20 Apr 2023 05:07 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra Praises Kangana Deepika Katrina For Breaking Stereotype Thinking for Action Scene In Bollywood
प्रियंका-कंगना-कटरीना-दीपिका - फोटो : social media

प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। वह इन दिनों अपनी आने वाली वेब सीरीज सिटाडेल को लेकर चर्चा में हैं। इस सीरीज में एक्ट्रेस एक्शन करते हुए नजर आएंगी। प्रियंका सिटाडेल के प्रमोशन में व्यस्त हैं। वहीं, हाल ही में एक्ट्रेस ने सिटाडेल के बारे में खुलासा किया है। 

Priyanka Chopra Praises Kangana Deepika Katrina For Breaking Stereotype Thinking for Action Scene In Bollywood
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : social media

प्रियंका ने कटरीना, कंगना और दीपिका बदलाव का दिया श्रेय
प्रियंका ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अपनी आने वाली सीरीज को लेकर बात की है।  उन्होंने कहा कि पितृसत्ता के कारण महिला सितारों को कभी माउंटिंग नहीं दी गई थी। अभिनेत्री ने यह भी कहा कि यह एक मोटी कांच की छत है और बॉलीवुड में उनकी पीढ़ी की कई एक्ट्रेस ने उस छत को गिराने में मदद की है। उन्होंने कहा कि दीपिका पादुकोण, कंगना रणौत  और कटरीना कैफ जैसी अभिनेत्रियों ने अविश्वसनीय एक्शन सीन किए हैं और इसे करते समय वह अद्भुत दिखती हैं। प्रियंका के अनुसार एक्शन सीन के लिए उनसे पहले अभिनेताओं की एक पीढ़ी थी।

Priyanka Chopra Praises Kangana Deepika Katrina For Breaking Stereotype Thinking for Action Scene In Bollywood
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : social media

एक्शन सीन को लेकर एक्ट्रेस ने कही यह बात
एक्ट्रेस ने आगे कहा कि उन्हें एक शो में मुख्य भूमिका निभाते हुए देखना और स्टंट करते या एक्शन माउंट करना, जहां लोगों ने शुरू से एक हीरो को देखा होगा, अगली पीढ़ी की एक्ट्रेस के लिए यह आसान हो जाता है, क्योंकि अब वह डरती नहीं है। उन्होंने कहा कि जब आपके पास कोई नया विचार होता है और आप किसी व्यवस्था के खिलाफ जोर दे रहे होते हैं, तो किसी को पहली बार ऐसा करना पड़ता है। एक व्यक्ति करता है, फिर चार लोग करते हैं और फिर अचानक यह एक समुदाय है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra Praises Kangana Deepika Katrina For Breaking Stereotype Thinking for Action Scene In Bollywood
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : social media

28 अप्रैल को ओटीटी पर होगी रिलीज
सिटाडेल में रिचर्ड मैडेन भी प्रियंका के साथ मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। यह सीरीज 28 अप्रैल को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर रिलीज होती। इसके अलावा प्रियंका फरहान अख्तर की आने वाली फिल्म जी ले जरा में नजर आएंगी। इस फिल्म में एक्ट्रेस के साथ कटरीना कैफ और आलिया भट्ट भी दिखाई देंगी।

Honey Singh: रैपर हनी सिंह और उनकी टीम के खिलाफ शिकायत, इवेंट मैनेजमेंट एजेंसी के मालिक से मारपीट का आरोप

विज्ञापन
Priyanka Chopra Praises Kangana Deepika Katrina For Breaking Stereotype Thinking for Action Scene In Bollywood
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : social media

नीता मुकेश अंबानी के कल्चरल इवेंट में प्रियंका हुई थीं शामिल
आपको बता दें कि बीते दिनों प्रियंका चोपड़ा अपने परिवार यानी पति निक जोनस और बेटी मालती के साथ भारत आईं थी। इस दौरान उन्होंने नीता मुकेश अंबानी का कल्चरल इवेंट अटेंड किया था। साथ ही उन्होंने बेटी मालती के साथ सिद्धिविनायक के भी दर्शन किए थे। 

RP WEEK 15: टॉप 5 की रेस में 'इमली' को मिला आखिरी स्थान, TRP में 'अनुपमा' के सामने सब शोज का निकला दम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed