{"_id":"5aa8972c4f1c1b27088b50a5","slug":"priyanka-chopra-produce-bhojpuri-films-mom-reveals-the-big-secret","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भोजपुरी फिल्मों से जुड़ेगा प्रियंका चोपड़ा का कनेक्शन, मां ने खोला सबसे बड़ा राज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
भोजपुरी फिल्मों से जुड़ेगा प्रियंका चोपड़ा का कनेक्शन, मां ने खोला सबसे बड़ा राज
Fri, 16 Mar 2018 05:36 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 16 Mar 2018 05:36 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि हॉलीवुड में ही अपनी एक्टिंग के जलवों से लोगों का दिल जीत रही हैं। प्रियंका अपने अमेरिकन शो क्वॉन्टिको को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा में रहीं। इसके बाद एक बार फिर से प्रियंका क्वॉन्टिको 3 में नजर आने वाली हैं। प्रियंका तेजी से ऊंचाइयों को छू रही हैं लेकिन वहीं वह अपनी जमीन से भी जुड़ी हैं। प्रियंका हॉलीवुड में मशहूर होने के बाद अब भोजपुरी फिल्मों के लिए काम करती दिखेंगी। जी हां ये बात बिल्कुल सच है। जल्द ही प्रियंका भोजपुरी फिल्में बनाती नजर आएंगी।
2 of 4
बरेली जैसे छोट शहर की एक आम लड़की से मिस वर्ल्ड बनने तक का सफर और उसके बाद बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी कामयाबी का परचम लहराना अपने आप में बहुत बड़ी बात है। अब खबर है कि प्रियंका जल्द ही भोजपुरी फिल्मों के लिए काम करती दिखेंगी। प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने खुद इस बात का खुलासा किया है और सिर्फ इतना ही नहीं उन्होंने भोजपुरी फिल्मों से कनेक्टेड प्रियंका चोपड़ा का सबसे बड़ा राज भी खोला।
3 of 4
आपको बता दें कि प्रियंका ने अपनी मां मधु चोपड़ा के साथ साल 2016 में अपना प्रोडक्शन हाउस 'पर्पल पेबल पिक्चर्स' खोला था। इसके चलते प्रियंका ने रीजनल फिल्में बनाई हैं। इनमें मराठी फिल्में भी शामिल हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक हाल ही में प्रियंका चोपड़ा की मां मधु ने कहा कि प्रियंका के दोस्त ये जानकर हैरान थे कि प्रियंका भोजपुरी में फिल्में बनाएंगी। वह उनकी इमेज को सूट नहीं करेगा। प्रियंका के ब्रांड इमेज को भी ये नहीं जचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
इस पर प्रियंका की मां मधु ने कहा कि उनके प्रोडक्शन की पहली फिल्म 'बम बम बोल रहा है काशी' को बॉलीवुड से अच्छा रिएक्शन नहीं मिला। इस दौरान कुछ लोगों ने कहा- 'तुम्हारी मां पागल हो गई हैं। तुम भोजपुरी फिल्में क्यों बना रही हो? यह तुम्हारी ब्रांड इमेज के साथ मैच नहीं करेगा।' हालांकि मधु चोपड़ा ने पूरे कॉन्फिडेंस के साथ कहा- 'आप एक रीजन को अपलिफ्ट कर रहे हो। इसे आपकी अटेंशन की जरूरत है। आप इसे अपने पैशन के लिए कर रहे हो। मैं इसे पूरे गर्व के साथ कह सकती हूं कि मैं इसे बना रही हूं, न कि कमर्शल सक्सेस और बिजनेस के नजरिये और माइंड के साथ बना रही हूं।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।