फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' और 'बाहुबली' के साथ 'साहो' में दिखने वाले थे ये एक्टर, लेकिन...

Fri, 16 Mar 2018 05:36 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 16 Mar 2018 05:36 AM IST
विज्ञापन
narendra jha was a part of salman khan film race 3 and prabhas film saaho
narendra jha

साल 2018 बॉलीवुड के लिए गमों का सैलाब लेकर आया है। 14 मार्च की सुबह बॉलीवुड एक्टर नरेंद्र झा दुनिया को अलविदा कह गए। वह टीवी और फिल्मों के जाने मानें कलाकार थे। मधुबनी जिले से रिश्ता रखने वाले नरेद्र झा का निधन चौंकाने वाला है। 14 मार्च 2018 को सुबह 5 बजे उनका निधन हो गया। खबर है कि हार्ट अटैक के चलते उनकी मौत हो गई है। यह उनका तीसरा हार्ट अटैक था।

narendra jha was a part of salman khan film race 3 and prabhas film saaho
Narendra Jha

जब नरेंद्र का निधन हुआ उस वक्त वह अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने महाराष्ट्र के वाडा इलाके में अपने फार्म हाउस पर मौजूद थे। नरेंद्र झा ने बॉलीवुड के कई सुपरस्टारों के साथ काम किया था जिसमें शाहरुख खान और ऋतिक रोशन का नाम भी शामिल है। पिछले साल ही वह शाहरुख खान की फिल्म 'रईस' और ऋतिक रोशन की फिल्म 'काबिल' में नजर आए थे। 

narendra jha was a part of salman khan film race 3 and prabhas film saaho
Narendra Jha

आपको बता दें कि 55 वर्षीय नरेंद्र झा सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' और प्रभास की फिल्म 'साहो' में भी नजर आने वाले थे। हालांकि उन्होंने इन दोनों फिल्मों में अपनी हिस्से की शूटिंग काफी हद तक पूरी कर ली थी पर अभी भी कुछ सीन्स शूट किए जाने बाकी थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
narendra jha was a part of salman khan film race 3 and prabhas film saaho
Narendra Jha

इसके अलावा उन्होंने राजकुमार राव और हुमा कुरेशी स्टारर फिल्म 'प्राइसलेस' भी साइन कर रखी थी लेकिन इसकी शूटिंग अभी शुरू नहीं हुई थी। फिल्म 'साहो' और 'रेस 3' में नरेंद्र झा के रोल के बारे में पूरी जानकारी तो नहीं मिल पाई है पर सूत्रों के मुताबिक दोनों ही फिल्मों में उनका रोल पॉजिटिव था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed