फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Priyanka Chopra: इंस्टाग्राम से क्यों हटाया 'जोनस', क्या होने वाला है निक से तलाक? इन सब अटकलों पर प्रियंका चोपड़ा ने दिया जवाब

Fri, 14 Jan 2022 12:15 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Fri, 14 Jan 2022 12:15 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra reacts to rumours of divorce with Nick Jonas after she dropped 'Jonas' from Instagram
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी गायक निक जोनास के प्रशंसक उस वक्त हैरान रह गए थे, जब अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने नाम के आगे से 'जोनास' हटा दिया था। खबर आते ही सोशल मीडिया पर दोनों के तलाक की अटकलें तेज हो गईं थी।

Priyanka Chopra reacts to rumours of divorce with Nick Jonas after she dropped 'Jonas' from Instagram
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस - फोटो : इंस्टाग्राम

प्रियंका ने इन अफवाहों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह सिर्फ एक प्रोफेशनल फैसला है। एक साक्षात्कार के दौरान उन्होंने कहा कि अगर मैं सोशल मीडिया पर एक तस्वीर भी पोस्ट करूंगी, तो भी लोग उसे जूम करके देखेंगे और बात करने के लिए कोई-न-कोई टॉपिक ढूंढ लेंगे। आज कल हर कोई सोशल मीडिया पर उपस्थिति है, इसलिए चीजें काफी तेजी से वायरल होने लगती हैं।

Priyanka Chopra reacts to rumours of divorce with Nick Jonas after she dropped 'Jonas' from Instagram
प्रियंका निक - फोटो : इंस्टाग्राम

प्रियंका ने अपने पति निक जोनास के साथ परिवार शुरू करने के बारे में भी बता की। अभिनेत्री ने खुलासा किया कि निक बच्चे चाहते हैं और भगवान की कृपा से जब ऐसा होना होगा, तब होगा। प्रियंका आगे कहती हैं कि जब कोई बच्चा हमारी जिंदगी में आएगा, तब हम अपने व्यस्त शेड्यूल से जरूर वक्त निकालेंगे। हम दोनों ऐसा करने के लिए तैयार हैं और ये हम साथ करेंगे।


विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra reacts to rumours of divorce with Nick Jonas after she dropped 'Jonas' from Instagram
प्रियंका चोपड़ा निक जोनस - फोटो : instagram

इससे पहले भी प्रियंका न्यूज पोर्टल को दिए इंटरव्यू में बच्चे की इच्छा जता चुकी हैं। उन्होंने कहा था कि मैं और निक एक-दूसरे को पाकर धन्य हैं और भविष्य में अपने परिवार को बढ़ाना चाहते हैं। वहीं 2019 में दिए गए एक अन्य साक्षात्कार में, अभिनेत्री ने भी कहा था कि घर खरीदना और बच्चा पैदा करना उनकी टू-डू लिस्त में शामिल है।

विज्ञापन
Priyanka Chopra reacts to rumours of divorce with Nick Jonas after she dropped 'Jonas' from Instagram
आलिया भट्ट, कटरीना कैफ, प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Instagram

इस बीच अगर वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका को आखिरी बार 'द मैट्रिक्स रिसरेक्शन' में देखा गया था। जहां उन्होंने सती की भूमिका निभाई थी। फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से समान रूप से सकारात्मक समीक्षा मिली। इसके बाद, वह फरहान अख्तर की 'जी ले जरा' में दिखाई देंगी, जहां वह पहली बार आलिया भट्ट और कटरीना कैफ के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करती नजर आएंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed