प्रियंका चोपड़ा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। अपने अभिनय के दम पर प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपना परचम लहराया। प्रियंका आज बॉलीवुड फिल्मों में कम और हॉलीवुड फिल्मों में ज्यादा नजर आती हैं। हालांकि भले ही वो कहीं भी हों, लेकिन अपनी जड़ों से वो हमेशा जुड़ी रही हैं। आज के समय में प्रियंका हर निर्देशक-निर्माता की टॉप लिस्ट में हैं, लेकिन जब प्रियंका ने अपने करियर की शुरुआत की थी वो अधिकतर फिल्मों में सेकेंड लीड के रूप में नजर आईं।
किस्सा: शाहरुख खान ने शूटिंग पर पकड़ लिया था प्रियंका चोपड़ा का गला, देसी गर्ल का हो गया था ऐसा हाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहरुख ने पकड़ लिया था प्रियंका का गला
दरअसल प्रियंका चोपड़ा और शाहरुख खान ने फिल्म डॉन और डॉन 2 में साथ में काम किया। लेकिन इस फिल्म के एक सीन शूट के दौरान शाहरुख खान ने जब प्रियंका चोपड़ा का गला पकड़ा तो वो काफी डर गईं और इस चक्कर में अपनी लाइंस भूल गईं। प्रियंका ने एक मीडिया चैनल से खास बातचीत में कहा, ‘फिल्म डॉन की शूटिंग के दौरान शाहरुख खान के साथ मेरा एक फाइट सीक्वेंस चल रहा था और शाहरुख ने मेरा गला पकड़ रखा था।
ऋतिक के अभिनय को देखकर रो पड़ीं थीं प्रियंका
प्रियंका ने आगे बताया, ‘उन्होंने जब मेरा गला पकड़ा तो मैं इसे देखकर इतना ज्यादा डर गई थी कि मैं अपनी लाइनें ही भूल गई थी, मुझे याद ही नहीं आ रहा था मेरी लाइनें क्या है। ये शायद शाहरुख खान के अभिनय का कमाल था’। प्रियंका ने कहा सिर्फ शाहरुख खान ही नहीं बल्कि ऋतिक रोशन के अभिनय को देखने के बाद भी मैं रो पड़ी थी। इसलिए आप ये नहीं कह सकते कि मैं शाहिद की परफॉर्मेंस को पसंद करती हूं।
शाहिद कपूर को बताया था अच्छा दोस्त
मीडिया से खास बातचीत के दौरान प्रियंका ने शाहिद कपूर और उनके बॉन्ड को लेकर भी बातचीत की थी। प्रियंका ने कहा था कि शाहिद कपूर उनके दोस्त होने के साथ-साथ उनके पड़ोसी भी थे यही वजह है कि जब वजह इनकम टैक्स की टीम मेरे घर पर आई तो मैंने सबसे पहले शाहिद कपूर को ही फोन किया था। अब इसे तोड़-मरोड़कर अखबारों में छाप दिया गया था कि मेरे घर पर शाहिद कपूर ही मौजूद थे। शाहिद कपूर बहुत शानदार एक्टिंग करते हैं। मैं सच में उनकी ‘कमीने’ में एक्टिंग की प्रशंसा करती हूं।
निक के साथ विदेश में हैं सेटल
प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जिनका नाम उनके कई को-स्टार से जुड़ चुका है। लेकिन साल 2018 में प्रियंका चोपड़ा ने उमेद भवन पैलेस में शादी की। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी हिन्दू रीति-रिवाजों के साथ क्रिश्चन तौर तरीकों से भी हुई। आज दोनों विदेश में रहते हैं और प्रियंका अक्सर निक जोनस के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा करती हैं।