{"_id":"60a001d0754900781b1fb6c3","slug":"priyanka-chopra-reveals-family-chosen-mohit-raina-for-her-marriage-after-seeing-him-in-devon-ke-dev-mahadev","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रियंका चोपड़ा: निक से पहले मोहित रैना हो सकते थे देसी गर्ल के हमसफर, घरवालों ने किया था फैसला","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
प्रियंका चोपड़ा: निक से पहले मोहित रैना हो सकते थे देसी गर्ल के हमसफर, घरवालों ने किया था फैसला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमरीन हुसैन
Updated Sat, 15 May 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस, मोहित रैना
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का जलवा बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक बरकरार है। प्रियंका ने मिस वर्ल्ड बनने के बाद बॉलीवुड में एंट्री ली थी। यहां उन्होंने कई यादगार फिल्में दीं। इसके बाद उन्होंने हॉलीवुड का रुख कर लिया और यहां भी अपनी छाप छोड़ी। आज वो दुनिया भर के दर्शकों के दिलों पर राज कर रही हैं। प्रियंका स्टाइल, चैरिटी और ब्यूटी के कारण हर दिन मीडिया में छाई रहती हैं। 2018 में उन्होंने हॉलीवुड स्टार निक जोनस के साथ शादी कर ली थी, लेकिन एक वक्त ऐसा था जब प्रियंका के परिवार वाले उनकी शादी किसी और से कराना चाहते थे। इसका खुलासा खुद प्रियंका ने एक इंटरव्यू के दौरान किया।
2 of 5
मोहित रैना
- फोटो : Social media
प्रियंका ने बताया था कि उनके परिवार वाले चाहते थे कि उनकी बेटी की शादी टीवी अभिनेता मोहित रैना संग हो जाए। उन्होंने बताया कि 'देवों के देव महादेव' शो में मोहित को देखकर परिवार वाले उन्हें काफी पसंद करने लगे थे। इसलिए उनकी शादी मोहित से करवाना चाहते थे। उनको लगता था कि मोहित प्रियंका के लिए सर्वश्रेष्ठ हैं। दोनों की जोड़ी भी अच्छी लगेगी।
एक रिपोर्ट के अनुसार अभिनेत्री ने खुलासा किया कि उनकी आंटी चाहती थीं कि प्रियंका की शादी 'देवों के देव महादेव' में भगवान शिव का किरदार निभाने वाले अभिनेता मोहित रैना से हो जाए। उनकी परफॉर्मेंस को देखकर घरवाले उनसे मोहित हो गए थे। प्रियंका ने यह भी बताया कि उनके परिवार को लगता था कि वो एक अच्छे इंसान हैं और एक शानदार अभिनेता भी, जो प्रियंका चोपड़ा के लिए बेस्ट होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Mohit Raina
- फोटो : twitter
इस बारे में जब बाद में मोहित रैना को पता चला तो वो ये सुनकर खुश हो गए। इसको लेकर मोहित ने कहा कि प्रियंका सुपरस्टार हैं और मैं एक टीवी एक्टर। इस जन्म में तो नहीं अगले जन्म में मैं उनका राजकुमार बनकर आऊंगा। बता दें कि मोहित कुछ समय पहले एक वेब सीरीज 'काफिर' में नजर आए थे। इसके अलावा मोहित कई और वेब सीरीज व टीवी सीरियल में भी काम कर चुके हैं। मोहित 'उरी-द सर्जिकल स्ट्राइक' और 'मिसेज सीरियल किलर' जैसी फिल्मों में भी दिखाई दिए हैं।
विज्ञापन
5 of 5
निक और प्रियंका
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में निक जोनस संग शादी कर ली थी। ये शादी उदयपुर के उम्मेद भवन पैलेस से शाही अंदाज में हुई थी। हिंदू और क्रिश्चियन रीति- रिवाज के साथ दोनों तरीकों से विवाह संपन्न करवाया गया था। इस कपल की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। फिलहाल प्रियंका 'मैट्रिक्स 4' और 'टेक्स्ट फॉर यू' की शूटिंग में व्यस्त हैं तो वहीं, निक अपने सॉन्ग एलबम्स में।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।